Top
Begin typing your search above and press return to search.

45 डिग्री का टॉचर्र, साथ में लू के थपेड़े... भीषण गर्मी के लिए तैयार रहें दिल्‍लीवाले, IMD ने जारी किया अलर्ट

Weather Update: दिल्ली में इस सप्ताह तापमान 45 डिग्री तक पहुंचने का अनुमान है, साथ ही लू के भीषण थपेड़ों की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है। राजस्थान, यूपी, मध्य प्रदेश समेत कई राज्यों में 22 मई तक लू की स्थिति बनी रह सकती है, बारिश और तेज हवाओं के साथ तापमान में वृद्धि होगी।

45 डिग्री का टॉचर्र, साथ में लू के थपेड़े... भीषण गर्मी के लिए तैयार रहें दिल्‍लीवाले, IMD ने जारी किया अलर्ट
X
नई दिल्ली। Delhi Heat Wave: दिल्‍लीवाले आने वाले दिनों में भीषण गर्मी और भयंकर लू का सामना करने के लिए तैयार रहें। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है कि इस सप्‍ताह पारा 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। इस दौरान लोगों को लू के थपेड़ों का भी सामना करना पड़ेगा। ऐसे में मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और काम न होने पर लू में न निकलने की सलाह दी है।

45 डिग्री का टॉचर्र, साथ में लू के थपेड़े

आईएमडी ने देशभर में लू की चेतावनी जारी की गई है। दिल्ली में इस सप्ताह तापमान 44 डिग्री सेल्सियस और संभवतः 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने चेतावनी जारी कर कहा है कि देश के बड़े हिस्से में भीषण लू चल रही है, और दिल्ली और उत्तर भारत में रहने वाले लोगों को आने वाले दिनों में भीषण गर्मी का सामना करना पड़ेगा। ऐसे में लोगों को बहुत संभल कर रहना पड़ेगा, क्‍योंकि जरा-सी लापरवाही सेहत बिगाड़ सकती है।

कहां और कितनी बुरी स्थिति होगी?

राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, छत्तीसगढ़ और कोंकण एवं गोवा के कुछ हिस्सों में 22 मई तक लू की स्थिति रहने की संभावना है। दिल्ली में अगले तीन दिनों में तापमान में 2-3°C बढ़ने का अनुमान है। रविवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने और बाद में गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। तेज़ हवाएं (20-30 किमी प्रति घंटा, 40 किमी प्रति घंटा तक के झोंके) चलेंगी और अधिकतम तापमान लगभग 44°C रहेगा। इसके बाद आसमान साफ ​​होने से अगले सप्ताह तापमान और भी बढ़ सकता है। पारा 45 डिग्री सेल्सियस तक और गर्म रातें भी राहत देने में मुश्किल पैदा करेंगी।

मौसम की मार जानलेवा

उत्तर और मध्य भारत में अधिकतम तापमान तेजी से बढ़ रहा है। पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में 3-4°C की वृद्धि देखी जा सकती है। मौसम की यह मार स्वास्थ्य के लिए खतरा और जानलेवा भी हो सकती है। उत्तर भारत में इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है, वहीं पूर्वोत्तर (असम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा) और दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों (केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश) में गरज, बिजली, तेज हवाएं (40-50 किमी प्रति घंटा) और मध्यम बारिश होने का अनुमान आईएमडी ने लगाया है। उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, मध्य प्रदेश, झारखंड और छत्तीसगढ़ में भी छिटपुट हल्की बारिश की संभावना है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it