Top
Begin typing your search above and press return to search.

दिल्ली से देहरादून अब 2.5 घंटे में, पीएम मोदी ने किया दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज देहरादून-दिल्ली एक्सप्रेस-वे को देश को समर्पित किया। इस एक्सप्रेस-वे की बदौलत प्रदेश की राजधानी देहरादून और देश की राजधानी दिल्ली के बीच न सिर्फ आवाजाही सुगम होगी बल्कि समय में भी उल्लेखनीय बचत होगी।

दिल्ली से देहरादून अब 2.5 घंटे में, पीएम मोदी ने किया दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का उद्घाटन
X

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के महत्वपूर्ण दौरे के दौरान देहरादून में एक सार्वजनिक समारोह में दिल्ली-देहरादून इकोनॉमिक कॉरिडोर का उद्घाटन कर एक विशाल जनसभा को संबोधित किया। इस मौके पर केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी मौजूद थे।

देहरादून पहुंचे से पहले प्रधानमंत्री सुबह करीब 11:15 बजे यूपी के सहारनपुर में दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस-वे ऊंचे खंड पर बने वाइल्डलाइफ कॉरिडोर की समीक्षा की और एक भव्य रोड शो किया, जहां जनसैलाब में पीएम को जोरदार स्वागत किया।

इस परियोजना का उद्देश्य दिल्ली और देहरादून के बीच यात्रा में लगने वाले समय को कम करना है, जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि व्यापारिक गतिविधियों में भी तेजी आएगी। सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के सहयोग से तैयार ये प्रोजेक्ट आधुनिक इंजीनियरिंग का बेजोड़ नमूना है। करीब 13,000 करोड़ रुपये की इस सौगात में एशिया का सबसे लंबा 12 किलोमीटर का एलिवेटेड वाइल्डलाइफ कॉरिडोर और 340 मीटर लंबी सुरंग शामिल है।

वहीं, पीएम के आगमन को लेकर देहरादून में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। शहर में प्रधानमंत्री मोदी, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के बड़े-बड़े पोस्टर लगाए गए हैं।

पंच बद्री, पंच केदार को किया नमन

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि अगले कुछ दिनों में चारधाम यात्रा शुरू होने जा रही है। मैं पंच बद्री, पंच केदार, पंच प्रयाग और यहां के आराध्य देवों को प्रणाम करता हूं। संतला माता को भी प्रणाम।

इतने बड़े प्रोजेक्ट को पूरा करने में मां डाट काली का आशीर्वाद मिला। उत्तराखंड 26वें वर्ष में प्रवेश कर चुका। आज से प्रगति में एक और उपलब्धि जुड़ी है। इस शताब्दी का तीसरा दशक उत्तराखंड का दशक होगा। बाबा केदार के दर्शन के बाद मेरे मुंह से निकला था। ये प्रोजेक्ट उत्तराखंड को नई गति देगा। इससे गाजियाबाद, बागपत, बड़ौत, शामली, सहारनपुर को भी बहुत फायदा होगा।

आज डॉ. बाबा साहेब आंबेडकर की जयंती है। मैं श्रधंजलि अर्पित करता हूं। हमारी सरकार ने जो निर्णय लिए वो संविधान को पूरी तरह लागू करने वाले हैं। आर्टिकल 370 हटने के बाद आज पूरे देश मे संविधान लागू है। उत्तराखंड ने संविधान की भावना को आगे बढ़ाकर पूरे देश को राह दिखाई है। हमारी सरकार आज हर गरीब वंचित को सच्चा सामाजिक न्याय देने में जुटी है। इसलिए बाबा साहब आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर की भरपूर वकालत करते थे।

गडकरी ने कई घोषणाएं की

केंद्रीय मंत्री गडकरी ने उत्तराखंड में चल रही बड़ी इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं को लेकर कई अहम घोषणाएं कीं। उन्होंने बताया कि ऑल वेदर रोड परियोजना के तहत 640 किलोमीटर का काम पूरा किया जा चुका है, जिससे पहाड़ी इलाकों में आवाजाही पहले के मुकाबले काफी आसान हुई है।

गडकरी ने कहा कि केदारनाथ क्षेत्र में रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक की परियोजना को दिसंबर 2026 तक शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है, जिस पर करीब 1300 करोड़ रुपये खर्च होंगे। वहीं यमुनोत्री धाम के लिए धरासू से यमुनोत्री तक 2500 करोड़ रुपये की परियोजना पर काम चल रहा है, जिसे 2028 तक पूरा करने की योजना है।

उन्होंने यह भी बताया कि पहाड़ों में भूस्खलन की समस्या से निपटने के लिए सरकार ने व्यापक योजनाएं तैयार की हैं। इसके तहत 4300 करोड़ रुपये की लागत से 296 कार्यों को मंजूरी दी जा चुकी है, जबकि 5800 करोड़ रुपये की लागत वाले 194 अन्य कार्यों की तैयारी चल रही है।

रोपवे परियोजनाओं पर बोलते हुए गडकरी ने कहा कि सोनप्रयाग से केदारनाथ तक 12 किलोमीटर लंबा रोपवे बनाने का काम शुरू हो चुका है। इसके अलावा गोविंदघाट से हेमकुंड साहिब तक 12.4 किलोमीटर लंबा रोपवे भी तैयार किया जा रहा है, जिससे श्रद्धालुओं को बड़ी राहत मिलेगी।

उन्होंने बताया कि कई संवेदनशील स्थानों पर सड़क के बजाय सुरंगों का निर्माण किया जा रहा है, ताकि यात्रा सुरक्षित और सुगम बन सके। गडकरी ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में उत्तराखंड का भविष्य तेजी से बदला जा रहा है, जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it