Top
Begin typing your search above and press return to search.

सिलेंडर के दाम बढ़ने पर कांग्रेस आक्रामक: पीएम मोदी का नाम लेकर कहा- फिर चला महंगाई का चाबुक; आंकड़े भी साझा किए

कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में इजाफे को लेकर कांग्रेस पार्टी ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस ने आरोप लगाया कि सरकार हर माह कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में इजाफा कर रही है और इसे सरकार की वसूली करार दिया।

सिलेंडर के दाम बढ़ने पर कांग्रेस आक्रामक: पीएम मोदी का नाम लेकर कहा- फिर चला महंगाई का चाबुक; आंकड़े भी साझा किए
X

नई दिल्ली। व्यवसायिक सिलेंडर की कीमतों में हुई बढ़ोतरी को लेकर राजनीति शुरू हो गई है। मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने व्यवसायिक सिलेंडर की कीमतों में उछाल के मुद्दे पर सरकार पर तीखा हमला बोला।

कांग्रेस ने सोशल मीडिया पर साझा पोस्ट में लिखा, 'महंगाई मैन मोदी' का चाबुक फिर चला। आज कमर्शियल सिलेंडर 993 रुपए महंगा हुआ। मोदी ने पिछले 4 महीने में कमर्शियल सिलेंडर के दाम इस तरह बढ़ाए।'

तारीख राशि (₹)

1 मई 993

1 अप्रैल 218

7 मार्च 115

1 मार्च 31

1 फ़रवरी 50

1 जनवरी 111

-------------- ----------

कुल 1,518

कांग्रेस ने कहा, 'कमर्शियल सिलेंडर सिर्फ 4 महीने में 1,518 रुपए महंगा हो गया। अभी साल के 8 महीने बाकी हैं। मोदी की वसूली जारी है...। मोदी सरकार सिर्फ वसूली करना जानती है। अब 5 किलो वाला छोटू सिलेंडर भी महंगा कर दिया। पहले आधार कार्ड पर सिलिंडर बांटे, फिर उसका दाम बढ़ा दिया। ये बड़े चालबाज लोग हैं।'

घरेलू गैस की कीमतों में नहीं हुआ कोई बदलाव

कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में एक मई से बड़ा इजाफा हुआ है। अब दिल्ली में 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 993 रुपये बढ़कर 3071.50 रुपये हो गई है। हालांकि घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई इजाफा नहीं हुआ है और घरेलू गैस का 14.2 किलो का सिलेंडर दिल्ली में 913 रुपये का ही मिल रहा है।

ऑयल मार्केटिंग कंपनियां आमतौर पर हर महीने की शुरुआत में एलपीजी की कीमतों की समीक्षा करती हैं। पश्चिम एशिया संकट के चलते मई से एलपीजी की कीमतों में वृद्धि की आशंका थी। होर्मुज जलडमरूमध्य की नाकाबंदी होने के चलते दुनियाभर में 20 प्रतिशत तेल और गैस की आपूर्ति प्रभावित हुई है, जिसका असर तेल और गैस की कीमतों पर पड़ रहा है। बीते महीने घरेलू गैस के सिलेंडर पर भी 60 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी। साथ ही कमर्शियल सिलेंडर पर भी 196 रुपये बढ़े थे। वहीं मार्च में भी 114 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी।

अलग-अलग महानगरों में कितने का मिलेगा कमर्शियल सिलेंडर?

शहरवार कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों की बात करें तो दिल्ली में इसकी कीमत 3071 रुपये हो गई है, जो पहले 2078 रुपये थे। कोलकाता में अब कमर्शियल सिलेंडर 3202 रुपये का मिलेगा, जो पहले 2208 रुपये का मिलता था। देश की वित्तीय राजधानी मुंबई में अब 19 किलो का कमर्शियल सिलिंडर 3024 रुपये का मिलेगा और चेन्नई में 3237 रुपये का।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it