Top
Begin typing your search above and press return to search.

दिल्ली के स्कूलों में मिली बम की धमकी, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

Delhi Bomb Threat: शुक्रवार को दिल्ली के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है, जिसके बाद दिल्ली पुलिस की टीमें तुरंत स्कूलों में सुरक्षा जांच के लिए भेजी गईं।

दिल्ली के स्कूलों में मिली बम की धमकी, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस
X

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली के कई स्कूलों में शुक्रवार की सुबह बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई और सुरक्षा एजेंसियों की टीमें तुरंत हरकत में आ गईं। विभिन्न स्कूलों में बम निरोधक दस्ते और पुलिस के जवान पहुंच गए हैं और सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार, बम की धमकी का पहले झंडेवालान स्थित बीडी तमिल एजुकेशन स्कूल को मिली। इसके बाद अन्य स्कूलों से भी इसी तरह की धमकियों की खबरें सामने आने लगीं। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सभी संवेदनशील स्कूलों को अलर्ट कर दिया और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी।

फिलहाल, दिल्ली पुलिस की टीमें और बम निरोधक दस्ता स्कूलों के अंदर और आसपास के इलाकों में किसी भी संदिग्ध वस्तु की तलाश में जुटा हुआ है। बच्चों और कर्मचारियों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए, कई स्कूलों को एहतियात के तौर पर खाली कराया गया है। छात्रों और शिक्षकों को शांत रहने और सुरक्षा दिशानिर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।

पुलिस इस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और धमकी भरे कॉल के स्रोत का पता लगाने का प्रयास कर रही है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि क्या यह किसी संगठित गिरोह का काम है या किसी व्यक्ति विशेष द्वारा फैलाई गई अफवाह।

बच्चों की सुरक्षा जरूरी

बम की धमकी मिलने के बाद स्कूल प्रशासन ने बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए तुरंत स्कूलों को खाली करवा दिया है और अभिभावकों को सूचना दे दी है। कई स्कूलों में बच्चों को बसों और वाहनों से सुरक्षित घर भेजा जा रहा है। हालांकि, इस दौरान अभिभावकों के मन में चिंता दिखी, लेकिन पुलिस और स्कूल प्रशासन ने उन्हें भरोसा दिलाया कि सुरक्षा में कोई चूक नहीं हुई है।

सोमवार को भी मिली थी धमकी

इससे पहले सोमवार को भी राजधानी के नौ स्कूलों को ईमेल के जरिए बम की धमकी मिली थी। पुलिस के मुताबिक ये ईमेल सुबह 8:30 बजे से 9:00 बजे के बीच भेजे गए थे। अलर्ट मिलते ही दिल्ली पुलिस, फायर ब्रिगेड और बम निरोधक दस्तों को संबंधित स्कूलों में भेजा गया था।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it