Top
Begin typing your search above and press return to search.

अमित शाह की रैली से पहले जालंधर में बम की धमकी, स्कूल और देवी तालाब मंदिर को उड़ाने का किया मेल

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के जालंधर दौरे से पहले शहर में बम धमाकों की धमकी से हड़कंप मच गया है। प्रागपुर में बुधवार को होने वाली अमित शाह की रैली से कुछ घंटे पहले एक धमकी भरा ईमेल सामने आया है, जिसमें रैली स्थल, स्कूल, देवी तालाब मंदिर और कोर्ट को निशाना बनाने की बात कही गई है।

अमित शाह की रैली से पहले जालंधर में बम की धमकी, स्कूल और देवी तालाब मंदिर को उड़ाने का किया मेल
X

जालंधर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के जालंधर दौरे से पहले शहर में बम धमाकों की धमकी से हड़कंप मच गया है। प्रागपुर में बुधवार को होने वाली अमित शाह की रैली से कुछ घंटे पहले एक धमकी भरा ईमेल सामने आया है, जिसमें रैली स्थल, स्कूल, देवी तालाब मंदिर और कोर्ट को निशाना बनाने की बात कही गई है।

जानकारी के अनुसार, यह धमकी भरा ईमेल मंगलवार सुबह करीब 7:07 बजे कई ईमेल आईडी पर भेजा गया। ईमेल में खुद को खालिस्तान नेशनल आर्मी से जुड़ा बताते हुए लिखा गया है। ईमेल भेजने वाले ने अपना नाम इंजीनियर गुरनाख सिंह, रुकां शाहवाला और अन्य बताया है।

ईमेल में बेहद भड़काऊ और धमकी भरी भाषा का इस्तेमाल किया गया है। इसमें लिखा है, "जालंधर स्कूल सुबह 11:11 बजे, देवी तालाब दोपहर 12:11 बजे" को निशाना बनाया जाएगा। ईमेल में दावा किया गया है कि अमित शाह के मंच के नीचे आईईडी लगाए गए हैं और पूरे मंच को उड़ा दिया जाएगा। साथ ही यह भी लिखा है कि रैली में आने वाली 2000 बसों में से 2-3 बसों में बम लगाए गए हैं।

ईमेल में आगे लिखा है, "अपने बच्चों को बचाएं, हिंदू तानाशाह अमित शाह की रैली में न जाएं। एलआर दोआबा स्कूल के मैदान से देवी तालाब मंदिर की ओर आईईडी या फोन ट्रिगर से धमाका कर शाह को खत्म करना है।"

मेल में कोर्ट की कार्यवाही दोपहर 2:11 बजे और ऑफिस दोपहर 3:11 बजे बाधित करने की धमकी भी दी गई है। ईमेल में भाजपा को सिखों का दुश्मन बताते हुए दरबार साहिब पर हमले का जिक्र भी किया गया है।

धमकी भरा ईमेल मिलते ही पंजाब पुलिस और केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर आ गई हैं। जालंधर पुलिस ने रैली स्थल, देवी तालाब मंदिर, जिला कोर्ट परिसर और जिन स्कूलों का नाम ईमेल में है, वहां सुरक्षा बढ़ा दी है। बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड से सभी जगहों पर सघन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

गृह मंत्री अमित शाह की रैली को लेकर पहले से ही हाई सिक्योरिटी है लेकिन इस ईमेल के बाद सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है।



Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it