Top
Begin typing your search above and press return to search.

भाजपा का कांग्रेस मुख्यालय के बाहर हल्लाबोल, AI इंडिया समिट में यूथ कांग्रेस के हंगामे के बाद जवाबी प्रदर्शन

इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान भारतीय युवा कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन को लेकर सियासी विवाद बढ़ गया। भाजपा नेताओं ने कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन किया और मनोज तिवारी ने इसे राष्ट्रविरोधी बताया। मामले में गिरफ्तार चार युवा कांग्रेस सदस्यों को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया।

भाजपा का कांग्रेस मुख्यालय के बाहर हल्लाबोल, AI इंडिया समिट में यूथ कांग्रेस के हंगामे के बाद जवाबी प्रदर्शन
X

नई दिल्ली। नई दिल्ली में आयोजित इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट को लेकर सियासी विवाद तेज हो गया है। समिट के दौरान भारतीय युवा कांग्रेस द्वारा किए गए विरोध प्रदर्शन के बाद भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्शन कर कड़ी आपत्ति जताई।

इस राष्ट्रविरोधी कृत्य के लिए कांग्रेस को माफ नहीं किया जाएगा

भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि देश की जनता इस राष्ट्रविरोधी कृत्य के लिए कांग्रेस को कभी माफ नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया भारत की एआई क्षमता को सलाम कर रही है और ऐसे में एआई समिट को बदनाम करने की कोशिश देश के खिलाफ है।

बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने राहुल गांधी और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि वे अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विरोध करते-करते देश के खिलाफ प्रदर्शन करने के स्तर तक पहुंच गए हैं। उन्होंने कहा कि एआई समिट कोई राजनीतिक कार्यक्रम नहीं बल्कि एक अंतरराष्ट्रीय आयोजन था, और ऐसे कार्यक्रम के खिलाफ विरोध करना उचित नहीं है।

कांग्रेस देश की छवि को नुकसान पहुंचाना चाहती है

मनोज तिवारी ने यह भी दावा किया कि एआई समिट में 80 से अधिक देशों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया और सभी ने भारत के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसे वैश्विक मंच पर विरोध प्रदर्शन करना देश की छवि को नुकसान पहुंचाने जैसा है।

आईवाईसी के चार सदस्य को पटियाला हाउस कोर्ट में किया गया पेश

इस बीच, भारत मंडपम में एआई समिट के दौरान हुए विरोध प्रदर्शन के मामले में गिरफ्तार किए गए भारतीय युवा कांग्रेस के चार सदस्य को पटियाला हाउस कोर्ट में पेश किया गया। गिरफ्तार हुए सदस्य की पहचान कृष्णा हरि, कुंदन यादव, अजय कुमार और नरसिम्हा यादव के रूप में हुई है। सुरनवाई के दौरान कोर्ट ने फैसले को सुरक्षित रखा है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it