Top
Begin typing your search above and press return to search.

खरगे के 'आतंकी' वाले बयान की शिकायत करने चुनाव आयोग पहुंचा भाजपा प्रतिनिधिमंडल, कांग्रेस से माफी की मांग

भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग से मांग की है कि पीएम पर आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए मल्लिकार्जुन खरगे और कांग्रेस पार्टी को देश की जनता से माफी मांगनी चाहिए।

खरगे के आतंकी वाले बयान की शिकायत करने चुनाव आयोग पहुंचा भाजपा प्रतिनिधिमंडल, कांग्रेस से माफी की मांग
X

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 'आतंकवादी' कहे जाने के बयान को लेकर राजनीतिक विवाद गहरा गया है। भाजपा ने उनकी इस टिप्पणी को घोर आपत्तिजनक बताते हुए इसकी शिकायत चुनाव आयोग (ECI) से की है। किरेन रिजिजू खुद भाजपा नेताओं के साथ इस मामले की शिकायत करने चुनाव आयोग के दफ्तर पहुंचे। इसके लिए एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल बनाया गया था। इस प्रतिनिधिमंडल में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण,केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल समेत अन्य वरिष्ठ मंत्री शामिल थे।

पीएम को आतंकवादी कहना अपराध है

किरन रिजिजू ने कहा कि डेलिगेशन ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खर्गे द्वारा प्रधानमंत्री के खिलाफ अपमानजनक भाषा इस्तेमाल किए जाने की चर्चा चुनाव आयोग से की। उन्होंने कहा कि यह एक राष्ट्रीय और लोकतांत्रिक मुद्दा है। प्रधानमंत्री को आतंकवादी कहना एक अपराध है। किसी भी राजनीतिक दल ने कभी भी प्रधानमंत्री के खिलाफ ऐसी अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल नहीं किया है।

किरन रिजिजू ने कहा कि उन्होंने आयोग से अनुरोध किया है कि अगर देश में कोई भी राजनीतिक दल ऐसी भाषा का इस्तेमाल करता है तो यह हमारी पार्टी या सरकार का मामला नहीं है, बल्कि लोकतंत्र के खिलाफ एक निंदनीय कृत्य है और लोकतंत्र को कमजोर करने वाला है।

सीतारमण ने क्या कहा?

वहीं केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने आयोग के समक्ष यह मुद्दा उठाया है कि कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता जैसे वरिष्ठ पद पर बैठे व्यक्ति ने बेहद निंदनीय शब्दों का इस्तेमाल किया है। उन्होंने कहा कि यह बयान किसी निजी बातचीत में नहीं, बल्कि चुनावी राज्य चेन्नई में मीडिया को संबोधित करते हुए दिया गया, जहां प्रधानमंत्री को आतंकवादी कहा गया।

सीतारमण ने कहा कि आज देश एक गंभीर और भावनात्मक दिन मना रहा है, क्योंकि पुलवामा हमले की पहली बरसी पूरी हुई है। उन्होंने कहा कि उस हमले में निहत्थे नागरिकों की उनके परिवारों के सामने हत्या की गई थी और देश आज उनकी स्मृति में श्रद्धांजलि दे रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसे संवेदनशील समय की पूर्व संध्या पर कांग्रेस अध्यक्ष चुनावी राज्य चेन्नई गए, प्रेस कॉन्फ्रेंस की और यह बयान दिया।

पीएम मोदी के खिलाफ ऐसी भाषा का इस्तेमाल करना कांग्रेस का पैटर्न है

निर्मला सीतारमण ने कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रधानमंत्री के खिलाफ अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करना एक पैटर्न बन चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस बार-बार इस तरह की भाषा का प्रयोग करती है और उसके व्यवहार में कोई बदलाव या सुधार नहीं आया है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it