Top
Begin typing your search above and press return to search.

नीतीश कुमार ने विधान परिषद से इस्तीफा दिया, अभी मुख्यमंत्री बने रहेंगे, नए सीएम की रेस तेज

बिहार में बड़ी राजनीतिक हलचल हुई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद अब राज्य के नए सीएम को लेकर भी रेस तेज हो गई है। हाल ही में नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए चुने गए थे।

नीतीश कुमार ने विधान परिषद से इस्तीफा दिया, अभी मुख्यमंत्री बने रहेंगे, नए सीएम की रेस तेज
X

पटना। बिहार में बड़ी राजनीतिक हलचल हुई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। भले ही नीतीश कुमार ने विधान परिषद की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया हो लेकिन अभी वो बिहार के मुख्यमंत्री पद पर बने रहेंगे।

नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद अब राज्य के नए सीएम को लेकर भी रेस तेज हो गई है। हाल ही में नीतीश कुमार राज्यसभा के लिए चुने गए थे। जिसके बाद संवैधानिक नियमों के मुताबिक, उन्हें 30 मार्च तक एमएलसी के पद से इस्तीफा देना था।

जेडीयू के वरिष्ठ नेता और मंत्री विजय चौधरी ने बताया कि नीतीश कुमार ने इस्‍तीफा दे दिया है। अब ये इस्‍तीफा सभापति को सौंपा जाएगा। अब सबसे बड़ा सवाल है कि बिहार का अगला मुख्‍यमंत्री कौन होगा? सूत्रों की मानें तो नितिन नवीन ने भी एमएलए पद से इस्‍तीफा दे दिया है। नितिन नवीन को बीजेपी का राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष नियुक्‍त किया गया है। साथ ही उन्‍हें राज्‍यसभा के लिए भी चुना गया है।

इस्तीफा देने की बात कर नितिन नवीन ने और क्या कहा?

भाजप के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोशल मीडिया पर इस्तीफा देने की बात कही। उन्होंने कहा कि आज मैं बिहार विधानसभा के बांकीपुर निर्वाचन क्षेत्र से निर्वाचित सदस्य पद से इस्तीफा दे रहा हूं। पार्टी ने मुझे जो नई भूमिका दी है, उसके माध्यम से भी मैं अपने क्षेत्र और बिहार के विकास के लिए सदैव तत्पर एवं संकल्पित रहूँगा।

मेरे कार्यकर्ताओं और बिहार की जनता के साथ मेरा जो अटूट संबंध है, वह सदैव बना रहेगा और मुझे हमेशा नई ऊर्जा, प्रेरणा और मार्गदर्शन देता रहेगा। पीएम नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में 2047 के विकसित भारत एवं विकसित बिहार बनाने के सपने को साकार करने की दिशा में मैं निरंतर प्रयासरत रहूंगा।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it