नेपाल में नए युग की शुरुआत, बालेंद्र शाह ने पीएम पद की शपथ ली; 47वें प्रधानमंत्री बने जेन-जी लीडर
नेपाल में नए राजनीतिक युग की शुरुआत करते हुए बालेंद्र शाह ने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के नेता शाह देश के 47वें प्रधानमंत्री बने, राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने उन्हें नियुक्त किया।

ढाका। भारत के पड़ोसी देश नेपाल में आज से नए युग की शुरुआत हो गई है। राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी के नेता बालेंद्र शाह को आज नेपाल का नया प्रधानमंत्री नियुक्त किया गया। जिसके बाद बालेंद्र शाह को पीएम पद की शपथ दिलाई गई। बालेंद्र शाह नेपाल के 47वें प्रधानमंत्री बन गए हैं।
नेपाली मीडिया के अनुसार, राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने बालेंद्र शाह को पीएम नियुक्त किया। जिसके बाद बालेंद्र शाह ने नेपाल के नए प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, सत्ताधारी राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी ने बालेंद्र शाह के नेतृत्व वाली सरकार के लिए 14 मंत्रियों के नाम फाइनल किए हैं।
रिपोर्ट्स के अनुसार, सुदन गुरुंग को देश का नया गृह मंत्री बनाया जा सकता है। जेन जी आंदोलन से चर्चा में आए गुरुंग, गोरखा-2 सीट से चुनाव जीतकर सदन पहुंचे हैं।
बालेन शाह की राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी ने 5 मार्च को हुए चुनाव में 275 में से 182 सीटें जीतकर इतिहास रचा था। अब उन्होंने प्रधानमंत्री पद की शपथ ली है। इस दौरान बालेन शाह ने नेपाली टोपी लगाई हुई थी। मंच पर बालेन शाह के पास वाली कुर्सी पर नेपाल की कार्यकारी पीएम सुशला कार्की बैठी हुई थीं। शपथ ग्रहण समारोह में मंच पर कई अन्य खास मेहमान भी नजर आए।
बालेन की पत्नी सबीना और बेटी भी मंच पर मौजूद
नेपाल की राजनीति में बालेन शाह एक नायक के तौर पर उभरे। Zen-G आंदोलन में भी उनकी अहम भूमिका रही। यूथ बालेन को प्रधानमंत्री बनाए जाने की मांग कर रहा था। उनकी ये मुराद अब पूरी हो गई है। रामनवमी के खास दिन बालेन ने नेपाल के पीएम पद दी शपथ ली है। शपथ ग्रहण सामरोह की तस्वीरें सामने आई हैं, जिसमें सबसे ज्यादा ध्यान खींचा एक तस्वीर ने, जो कि उनकी बेटी की है। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान बालेन की पत्नी सबीना और बेटी भी मंच पर ही मौजूद थे। इस दौरान बालेन ने अपनी बेटी को अपनी गोद में उठा लिया।


