Top
Begin typing your search above and press return to search.

अतीक के बेटे अबान के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे भाई अली और उमर, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दी पैरोल

अतीक अहमद के बेटे अबान के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए अली अहमद और मोहम्मद उमर को इलाहाबाद हाईकोर्ट से पैरोल मिली। अबान की सड़क हादसे में मौत हुई थी।

अतीक के बेटे अबान के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे भाई अली और उमर, इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दी पैरोल
X

नई दिल्ली।माफिया अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए उसके बड़े भाई अली अहमद और मोहम्मद उमर को पैरोल मिल गई है। इलाहाबाद हाईकोर्ट ने दोनों को पैरोल देने की अनुमति दी है। इससे पहले गुरुवार को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश रजनीश मिश्रा ने दोनों की अंतरिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी।

जेल में बंद हैं अली और उमर

मोहम्मद उमर इस समय लखनऊ जेल में बंद है, जबकि अली अहमद झांसी जेल में निरुद्ध है। दोनों ने अपने छोटे भाई अबान के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए राहत की मांग की थी। निचली अदालत ने अंतरिम जमानत देने से इनकार करते हुए कहा था कि विचाराधीन कैदियों को इस तरह की अंतरिम जमानत या पैरोल देने के लिए उसके पास वैधानिक प्रावधान नहीं है। इसके बाद मामला हाईकोर्ट पहुंचा, जहां से दोनों को राहत मिली।

सड़क हादसे में हुई थी अबान की मौत

अबान अहमद की गुरुवार को झांसी-कानपुर नेशनल हाईवे पर हुए सड़क हादसे में मौत हो गई थी। पुलिस के मुताबिक, अबान अपने दोस्तों के साथ झांसी जेल में बंद अपने बड़े भाई अली से मिलने के लिए प्रयागराज से झांसी जा रहा था।

पूंछ थाना क्षेत्र के खिल्ली गांव के पास तेज रफ्तार क्रेटा कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसा इतना भीषण था कि अबान और उसके दोस्त सोनू की मौके पर ही मौत हो गई। कार में सवार उमर अहमद, मोहम्मद जैद और फारुक अहजम घायल हुए थे।

पोस्टमार्टम में सामने आईं गंभीर चोटें

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, अबान की मौत कई गंभीर चोटों के कारण हुई। रिपोर्ट में शरीर पर कई गहरे घाव और आंतरिक चोटों का उल्लेख किया गया है। डॉक्टरों के पैनल ने अबान और सोनू दोनों की मौत को दुर्घटना में लगी चोटों का परिणाम बताया।

दोनों शवों का पोस्टमार्टम वीडियोग्राफी के बीच डॉक्टरों के पैनल ने किया। इसके बाद देर रात शव परिजनों को सौंप दिए गए। अबान का शव लेकर परिजन प्रयागराज रवाना हो गए, जहां अंतिम संस्कार किया जाना है।

हादसे की जांच में जुटी पुलिस

हादसे के बाद फॉरेंसिक टीम ने दुर्घटनास्थल और क्षतिग्रस्त कार की जांच की। पुलिस के मुताबिक, कार से कुछ निजी सामान और मोबाइल फोन भी मिले हैं। जांच टीम हादसे के कारणों और घटनाक्रम से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद हादसे की स्थिति और जिम्मेदारियों को लेकर तस्वीर और स्पष्ट होगी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it