Top
Begin typing your search above and press return to search.

असम सीआरपीएफ कैंप में जवान ने अपने ही दो साथियों को मारी गोली, खुद भी आत्महत्या कर ली

असम के नागांव स्थित CRPF की 34वीं बटालियन कैंप में एक जवान ने दो साथियों को गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मार ली। घटना में तीन जवानों की मौत हुई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल है। मामले की जांच जारी है।

असम सीआरपीएफ कैंप में जवान ने अपने ही दो साथियों को मारी गोली, खुद भी आत्महत्या कर ली
X
नागांव। असम में सीआरपीएफ कैंप के अंदर आपसी गोलीबारी का मामला सामने आया है। नागांव कैंप में हुई इस घटना में 3 सीआरपीएफ जवानों की मौत की खबर सामने आई है। वहीं 1 गंभीर रूप से घायल हुआ है। ये घटना मंगलवार को असम के नागांव में कटिमारी 34 बटालियन सीआरपीएफ कैंप के अंदर हुई। एक सीआरपीएफ जवान ने अपने ही दो साथियों की गोली मारकर हत्या कर दी।

सूत्रों के मुताबिक, साथियों पर हमला करने वाले जवाब ने बाद में खुदकुशी कर ली। गोलीबारी की इस घटना में एक अन्य जवान भी घायल हुआ है। मारे गए जवानों की पहचान रामनवल सिंह यादव और विष्णु प्रसाद बघेल के तौर पर हुई है। वहीं घायल जवान की पहचान माने गोविंद श्रीपुल के तौर पर हुई है। गुस्साए जवान ने दूसरी गोली अपने साथी रामनवल सिंह यादव पर चलाई, वे वहां पर डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए आए थे। गोली लगते ही उनकी भी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस उपाधीक्षक ने क्या बताया?

नागांव की पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) परमिता सरकार ने बताया कि यह घटना कटिमारी स्थित 34 बटालियन शिविर में मंगलवार सुबह करीब 7 बजे घटी, जब मुख्य द्वार पर ड्यूटी पर तैनात एएसआई/जीडी बलानी प्रेमबारम ने अपने सहयोगियों पर गोली चलाई। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जवानों के बीच झगड़ा हुआ। इसके बाद यह हादसा हुआ।

डीएसपी ने बताया कि एएसआई ने बाद में खुद को गोली मार ली और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इसके साथ ही दो जवान, एचवी/जीडी विष्णु प्रसाद बघेल और एसआई/जीडी रामनवाल सिंह यादव की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की जांच के आदेश दे दिए गए

सरकार ने बताया कि इस घटना में सीआरपीएफ का एक अन्य जवान एएसआई/माने गोविंद श्रीपुल घायल हो गया और उसे एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। उन्होंने आगे बताया कि सीआरपीएफ और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी शिविर में पहुंचे और घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it