Top
Begin typing your search above and press return to search.

अमित शाह ने जारी किया बंगाल के लिए भाजपा का 'संकल्प पत्र'; महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं

अमित शाह ने कोलकाता में BJP का 'संकल्प पत्र' जारी कर पश्चिम बंगाल में बदलाव का वादा किया है। यह संकल्प पत्र भाजपा की 2026 विधानसभा चुनाव रणनीति का अहम हिस्सा है।

अमित शाह ने जारी किया बंगाल के लिए भाजपा का संकल्प पत्र; महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
X

कोलकाता। केंद्रीय गृह मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने आज कोलकाता में पार्टी का चुनावी घोषणा पत्र जारी कर दिया है। इस दौरान उन्होंने पश्चिम बंगाल में एक बड़े राजनीतिक बदलाव का संकल्प लेते हुए राज्य की जनता से 'सोनार बांग्ला' बनाने का वादा किया।

अमित शाह ने वर्तमान राज्य सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि बंगाल की जनता अब तुष्टिकरण, तानाशाही और वसूली की राजनीति से तंग आ चुकी है और राज्य में एक पारदर्शी और विकासोन्मुखी सरकार चाहती है। उन्होंने महिलाओं के लिए कई बड़ी घोषणाएं कीं।

बंगाल BJP का संकल्प पत्र जारी करने के बाद केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा- आज भारतीय जनता पार्टी ने 2026 के पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों के लिए अपना घोषणापत्र जारी किया है। यह घोषणापत्र बंगाल के सभी वर्गों में फैली गहरी निराशा को दूर करने का एक मार्ग दिखाता है।

यह फसल खराब होने के कारण अनिश्चितता का सामना कर रहे किसानों, बेरोजगार युवाओं और डर के साए में जी रही महिलाओं को एक नई दिशा प्रदान करता है। साथ ही, यह बंगाल की संस्कृति और उसके गौरव को लेकर चिंतित हर नागरिक में नई आशा और आत्मविश्वास जगाता है।

अमित शाह ने कहा- एक ‘विकसित भारत’ की परिकल्पना इस ‘संकल्प पत्र’ में झलकती है। ये 15 वर्ष, एक तरह से बंगाल और यहां की जनता के लिए एक अंधकारमय दौर की तरह रहे हैं। बड़ी उम्मीदों के साथ, बंगाल की जनता ने ममता दीदी को कम्युनिस्ट शासन से मुक्ति दिलाने का जनादेश दिया था। यह कहते हुए कि पांच वर्ष पर्याप्त नहीं थे, जनता ने उन्हें दूसरी बार जनादेश दिया और फिर तीसरी बार भी। परंतु, इन 15 वर्षों में, जिन उम्मीदों के साथ जनता ने ममता जी को सत्ता सौंपी थी, वे पूरी नहीं हो पाई हैं।

बंगाल में जनता भयभीत और निराश महसूस कर रही: शाह

शाह ने कहा- पिछले 15 वर्षों में, जिन उम्मीदों के साथ बंगाल की जनता ने ममता जी को सत्ता सौंपी थी, वे टूट चुकी हैं। आज जनता भयभीत और निराश महसूस कर रही है और पूरे दिल से बदलाव की तलाश में है। पिछले 10 वर्षों में, भारतीय जनता पार्टी ने यहां खुद को एक रचनात्मक विपक्ष के रूप में स्थापित किया है। आज, हम पश्चिम बंगाल विधानसभा में मुख्य विपक्षी दल के रूप में कार्य कर रहे हैं। इसी दशक के दौरान, नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में, पूरे देश में एक सशक्त उदाहरण प्रस्तुत किया गया है कि किस प्रकार जन-केंद्रित शासन प्रदान किया जा सकता है।

अमित शाह ने संकल्प जारी करते हुए बंगाल की जनता से वादा किया अगर भाजपा की सरकार बनती है तो अगले 6 महीने में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू किया जाएगा। उन्होंने बंगाल के सरकारी कर्मचारियों को साधते हुए बंगाल में भाजपा की सरकार बनने पर 7वें वेतन आयोग का वादा किया। उन्हों यह भी कहा कि उत्तर बंगाल में IIT, IIM, AIIMS और एक फैशन टेक्नोलॉजी इंस्टिट्यूट भी बनेगा।

महिलाओं को कैश बेनिफिट

भारतीय जनता पार्टी ने सरकार बनने पर पश्चिम बंगाल की बेरोजगार युवतियों के लिए हर महीने 3000 रुपये की आर्थिक सहायता देने का वादा किया है। शाह ने घोषणा की कि हर महीने की 1 तारीख से 5 तारीख के बीच महिलाओं के बैंक खातों में 3,000 रुपये जमा किए जाएंगे। इसके अलावा सरकारी नौकरियों में 30 प्रतिशत आरक्षण देने की बात भी कही है। BJP ने 'लक्ष्मी भंडार' योजना के तहत तृणमूल कांग्रेस सरकार द्वारा अभी दिए जा रहे 1,500 के मासिक भत्ते को दोगुना करने का वादा किया है। इसी तरह, शाह ने जोर देकर कहा कि बेरोजगारी भत्ता भी दोगुना किया जाएगा।

बंगाल में यूनिफॉर्म सिविल कोड

अमित शाह ने भाजपा का संकल्प जारी करते हुए कहा कि उनकी पार्टी अगर सत्ता में आती है तो सरकार बनने के मात्र छह महीने के अंदर यूनिफॉर्म सिविल कोड (UCC) लागू किया जाएगा।

गौ तस्करी और घुसपैठ पर रोक

अमित शाह ने बंगाल की जनता से वादा किया है कि राज्य में भाजपा की सरकार बनने पर घुसपैठिए की पहचान की जाएगी और उसे देश से बाहर निकाल दिया जाएगा। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि बंगाल के रास्ते होने वाली मवेशियों की तस्करी पूरी तरह से रोकने के लिए ठोस कदम उठाए जाएंगे।

बंगाल के कर्मचारियों के लिए 7वां वेतन आयोग

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बंगाल के सरकारी कार्मचारियों और रिटायर हो चुके लोगों से वादा किया है कि भाजपा की सरकार बनने पर सिर्फ 45 दिनों के भीतक 7वें वेतन आयोग की सिफारिशों को बंगाल में लागू कर दिया जाएगा। इसका लाभ पेंशन पाने वाले लोगों को भी मिलेगा।

नए IIT और आईं

अमित शाह ने कहा कि उत्तरी बंगाल लंबे समय से विकास से वंचित रहा है। उत्तरी बंगाल के अलग-अलग जिलों में एक AIIMS, एक IIT, एक IIM और एक फेशन डिजाइनिंग संस्थान की स्थापना करके भाजपा की सरकार उत्तरी बंगाल के समग्र विकास को सुनिश्चित करेगी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it