Top
Begin typing your search above and press return to search.

ओवैसी ने हुमायूं कबीर को दिया झटका, गठबंधन तोड़ा, AIMIM बंगाल में अकेले लड़ेगी चुनाव

पश्चिम बंगाल चुनाव: AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने हुमायूं कबीर की पार्टी के साथ गठबंधन तोड़ने का ऐलान कर दिया है। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में उनकी पार्टी अकेले ही चुनावी मैदान में उतरेगी।

ओवैसी ने हुमायूं कबीर को दिया झटका, गठबंधन तोड़ा, AIMIM बंगाल में अकेले लड़ेगी चुनाव
X

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में चुनाव से पहले से हुमायूं कबीर को बड़ा झटका लगा है। असदुद्दीन ओवैसी ने हुमायूं कबीर की पार्टी के साथ गठबंधन तोड़ने का ऐलान कर दिया है। एआईएमआईएम अब इस चुनाव में अकेले मैदान में उतरेगी।

बता दें कि तृणमूल कांग्रेस ने पूर्व विधायक हुमायूं कबीर और उनकी नई बनी 'आम आदमी उन्नयन पार्टी' बीजेपी के साथ 1,000 करोड़ रुपए की डील करने का आरोप लगाया था। हालांकि इस आरोप पर हुमायूं कबीर ने तुरंत पलटवार करते हुए इसका खंडन किया था। उन्होंने कहा कि तृणमूल द्वारा जारी की गई ऑडियो क्लिप फर्जी है। एआईएमआईएम ने इन्हीं आरोपों के बाद गठबंधन तोड़ने का फैसला लिया है।

एआईएमआई ने ट्वीट कर किया ऐलान

एआईएमआईएम ने एक्स पोस्ट कर इस गठबंधन को तोड़ने का ऐलान किया है। एआईएमआईएम ने एक्स पर लिखा है कि हुमायूं कबीर के खुलासों से यह जाहिर हो गया है कि बंगाल के मुसलमान कितने कमजोर हैं। AIMIM ऐसे किसी भी बयान से खुद को नहीं जोड़ सकती, जिससे मुसलमानों की गरिमा पर सवाल उठे। आज की तारीख में AIMIM ने कबीर की पार्टी के साथ अपना गठबंधन तोड़ लिया है।

बंगाल के मुसलमान सबसे गरीब, उपेक्षित और शोषित समुदायों में से एक हैं। दशकों तक धर्मनिरपेक्ष शासन रहने के बावजूद, उनके लिए कुछ भी नहीं किया गया है। किसी भी राज्य में चुनाव लड़ने के पीछे AIMIM की नीति यह है कि हाशिए पर पड़े समुदायों की अपनी एक स्वतंत्र राजनीतिक आवाज हो। हम बंगाल चुनाव स्वतंत्र रूप से लड़ेंगे और आगे किसी भी पार्टी के साथ हमारा कोई गठबंधन नहीं होगा।

टीएमसी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर लगाए थे आरोप

टीएमसी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हुमायूं कबीर पर आरोप लगाए थे। उन्होंने एक ऑडियो क्लिप जारी की थी जिसमें कथित तौर पर कबीर को किसी अज्ञात व्यक्ति से इसी तरह की बातें करते हुए सुना गया। हालांकि, इस ऑडियो क्लिप की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं है। ऑडियो क्लिप में, कबीर को कथित तौर पर उस अज्ञात व्यक्ति को यह भरोसा दिलाते हुए सुना गया कि यदि बीजेपी इस बार ज्यादातर हिंदू वोट हासिल करने में सफल हो जाती है, तो वह मुस्लिम मतदाताओं को बांटने में अहम भूमिका निभाएंगे। वह ऐसा राज्य से तृणमूल को सत्ता से बाहर करने के लिए करेंगे।

1,000 करोड़ रुपए बहुत बड़ी रकम है। भाजपा के साथ मेरा 1 करोड़ रुपए का भी कोई सौदा नहीं हुआ है। वे जो चाहें कह सकते हैं। लेकिन सबसे पहले, उन्हें इस बात का सबूत देना चाहिए कि या तो मैं भाजपा के किसी व्यक्ति से मिला हूं, या कोई भाजपा नेता मुझसे मिला है।

हुमायूं कबीर ने ऑडियो क्लिप को बताया फर्जी

हुमायूं कबीर ने कहा कि तृणमूल द्वारा जारी की गई ऑडियो क्लिप फर्जी है। तृणमूल कांग्रेस राजनीतिक रूप से मेरा मुकाबला नहीं कर सकी। इसलिए अब उन्होंने ऐसी घटिया हरकतों का सहारा लिया है। उन्होंने यह भी कहा कि मुर्शिदाबाद जिले के बेलडांगा में बाबरी मस्जिद बनाने के अपने मिशन में वे शहीद होने के लिए भी तैयार हैं। यह मस्जिद यूपी के अयोध्या में 6 दिसंबर, 1992 को गिराए गए मूल ढांचे जैसी ही होगी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it