Top
Begin typing your search above and press return to search.

अफगानिस्तान ने मार गिराया F-16 लड़ाकू विमान, पाकिस्तानी सैनिक को भी पकड़ा

अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने इस कार्रवाई को पाकिस्तान द्वारा रविवार को किए गए हमलों का बदला बताया है। अफगान प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद के अनुसार, अफगान सेना ने पाकिस्तान की 19 चौकियों और 2 सैन्य अड्डों को नष्ट कर दिया है।

अफगानिस्तान ने मार गिराया F-16 लड़ाकू विमान, पाकिस्तानी सैनिक को भी पकड़ा
X

नई दिल्ली। Pakistan-Afghanistan War: दक्षिण एशिया के दो पड़ोसी देश पाकिस्तान और अफगानिस्तान इस समय पूर्ण युद्ध की कगार पर खड़े हैं। अफगान मीडिया टोलो न्यूज के अनुसार, अफगान बलों ने अपनी हवाई सीमा का उल्लंघन करने वाले पाकिस्तान के एक F-16 लड़ाकू विमान को मार गिराया है। सोशल मीडिया पर विमान के जलते हुए मलबे के वीडियो वायरल हो रहे हैं। एक दूसरे वीडियो में एक पाकिस्तानी सैनिक को भी पकड़ने का दावा किया जा रहा है।

आपको बता दें कि शुक्रवार तड़के पाकिस्तान ने अफगानिस्तान की राजधानी काबुल, कंधार और पकि्तका में भीषण हवाई हमले किए। पाकिस्तानी सुरक्षा अधिकारियों का दावा है कि इन हमलों में अफगान सेना के दो ब्रिगेड मुख्यालयों को तबाह कर दिया गया है। काबुल में कम से कम तीन बड़े धमाके सुने गए, जिससे स्थानीय निवासियों में दहशत फैल गई।

55 पाकिस्तानी सैनिक मारने का दावा

अफगानिस्तान के रक्षा मंत्रालय ने इस कार्रवाई को पाकिस्तान द्वारा रविवार को किए गए हमलों का बदला बताया है। अफगान प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद के अनुसार, अफगान सेना ने पाकिस्तान की 19 चौकियों और 2 सैन्य अड्डों को नष्ट कर दिया है। इस जमीनी संघर्ष में 55 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए हैं और कई को जीवित पकड़ा गया है। आपक बता दें कि अफगानिस्तान ने डूरंड लाइन के पास के इलाकों में बड़े पैमाने पर 'ऑफेंसिव ऑपरेशन' शुरू कर दिया है।

पाकिस्तान का ऑपरेशन गजब-लिल-हक

पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार ने अफगानिस्तान के दावों को खारिज करते हुए कहा कि उनके केवल दो सैनिक शहीद हुए हैं। उन्होंने दावा किया कि पाकिस्तान के जवाबी प्रहार में 133 अफगान लड़ाके मारे गए और 200 से अधिक घायल हुए हैं। पाकिस्तान का कहना है कि उन्होंने बिना किसी उकसावे के किए गए अफगान हमलों का मुंहतोड़ जवाब दिया है।

शरणार्थी शिविरों पर मिसाइल हमला

सीमा पर जारी इस गोलाबारी की चपेट में आम नागरिक भी आ रहे हैं। तोरखम सीमा के पास एक अफ़ग़ान शरणार्थी शिविर पर मिसाइल गिरने से महिलाओं और बच्चों सहित 13 नागरिक घायल हो गए हैं। संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने दोनों देशों से नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और कूटनीति के जरिए विवाद सुलझाने की अपील की है।

तालिबान का दावा - 55 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए

अफगान तालिबान प्रशासन ने दावा किया है कि सीमा पर हुई झड़पों में कम से कम 55 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए। तालिबान का कहना है कि यह कार्रवाई जवाबी थी और उसने पाकिस्तानी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाकर बड़ा नुकसान पहुंचाया है। पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के 55 सैनिकों के मारे जाने के दावे को पूरी तरह खारिज कर दिया है। इस्लामाबाद के मुताबिक उसके केवल 2 सैनिक मारे गए और 3 घायल हुए हैं। उसने अफगान पक्ष के आंकड़ों को गलत और भ्रामक बताया है। अफगान रक्षा मंत्रालय ने दावा किया कि चार घंटे तक चली लड़ाई में 2 सैन्य अड्डों और 19 चौकियों पर कब्जा कर लिया गया। साथ ही कुछ पाकिस्तानी सैनिकों को पकड़ने और हथियार जब्त करने की भी बात कही गई है।

पाकिस्तान का दावा - 130 से अधिक तालिबानी मारे गए

पाकिस्तान ने अफगान तालिबान द्वारा सीमा पर किये गए कथित हमलों के जवाब में एक जबरदस्त जवाबी ऑपरेशन "ग़ज़ब-ए-हक़" शुरू किया है। इस ऑपरेशन की शुरुआत गुरुवार रात देर से की गई, जब अफगान तालिबान ने पाकिस्तान की सीमा पर कई चौकियों और पोस्टों पर हमले किये।

पाकिस्तानी सेना ने बताया कि इस जवाबी कार्रवाई में अब तक 130 से अधिक तालिबानी लड़ाके मारे जा चुके हैं। सेना के मुताबिक, यह ऑपरेशन सीमा सुरक्षा को मजबूत करने और किसी भी तरह के आतंकवादी हमले को रोकने के लिए आवश्यक था।

डूरंड लाइन विवाद की जड़

दोनों देशों के बीच 2,611 किलोमीटर लंबी सीमा, जिसे डूरंड लाइन कहा जाता है, विवाद का मुख्य केंद्र है। अफगानिस्तान इस सीमा को आधिकारिक मान्यता नहीं देता है। हाल के महीनों में TTP (पाकिस्तानी तालिबान) के हमलों को लेकर पाकिस्तान और अफगान तालिबान के बीच कतर की मध्यस्थता में हुआ संघर्षविराम अब पूरी तरह टूटता नजर आ रहा है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it