हरभजन सिंह के ‘आप’ छोड़ने पर भड़के कार्यकर्ता, जालंधर में घर की दीवार पर लिखा ‘गद्दार’
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह के पार्टी छोड़ने पर गुस्सा थम नहीं रहा। शनिवार को पंजाब में पार्टी कार्यकर्ता भड़के हुए नजर आए। नाराज कार्यकर्ताओं ने हरभजन के जालंधर स्थित आवास पर गद्दार लिख दिया।

जालंघर। आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह के पार्टी छोड़ने पर गुस्सा थम नहीं रहा। शनिवार को पंजाब में पार्टी कार्यकर्ता भड़के हुए नजर आए। नाराज कार्यकर्ताओं ने हरभजन के जालंधर स्थित आवास पर गद्दार लिख दिया। गौरतलब है कि पंजाब से राज्यसभा सांसद हरभजन सिंह शुक्रवार को राघव चड्ढा के नेतृत्व में भाजपा में शामिल हो गए।
आम आदमी पार्टी के कुल सात सांसदों ने भाजपा का दामन थामा है।वीडियो में क्या आया नजरइसका वीडियो भी वायरल हुआ है। वीडियो में नजर आ रहा है कि आम आदमी पार्टी के कुछ कार्यकर्ता हरभजन सिंह के आवास पर पहुंचे हैं। यह लोग उनके घर की दीवार पर स्प्रे पेंट से गद्दार लिख रहे हैं।
इस दौरान वहां सुरक्षा में तैनात पुलिस के जवान उन्हें रोकने की कोशिश करते हैं। हालांकि पुलिस के रोकने के बावजूद यह लोग अपने मकसद में कामयाब हो जाते हैं। ब्लैक स्प्रे पेंट से अंग्रेजी और पंजाबी में दीवार पर गद्दार लिखा नजर आ रहा है।
आप कार्यकर्ताओं ने लवली प्रोफैशनल यूनिवर्सिटी के बाहर अशोक मित्तल के खिलाफ भी प्रदर्शन किया और उनका पुतला जलाया। आप कार्यकर्ताओं ने इस दौरान पंजाब के गद्दार जैसे नारे लगाए।
प्रदर्शनकारी कार्यकर्ताओं का आरोप है कि हरभजन सिंह, राघव चड्ढा, अशोक मित्तल और संदीप पाठक सहित कुल 7 राज्यसभा सांसदों ने आम आदमी पार्टी छोड़कर भारतीय जनता पार्टी का दामन थामकर गद्दारी की है।
मित्तल की यूनिवर्सिटी के बाहर लगे पोस्टरों पर भी काली स्प्रे
लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी और हरभजन सिंह के घर के बाहर प्रदर्शन किया गया। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पार्टी के गद्दार, पंजाब के गद्दार जैसे नारे लगाए। अशोक मित्तल की यूनिवर्सिटी के बाहर लगे पोस्टरों पर भी काली स्प्रे की गई। राज्यसभा सांसद और एलपीयू के मालिक अशोक मित्तल का पुतला भी जलाया। मुर्दाबाद के नारे लगाए।


