Top
Begin typing your search above and press return to search.

आम आदमी पार्टी ने राघव चड्ढा को हटाकर राज्यसभा में अशोक मित्तल को बनाया डिप्टी लीडर

AAP ने राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को डिप्टी लीडर के पद से हटाकर उनकी जगह पंजाब से राज्यसभा सांसद डॉ. अशोक मित्तल को यह जिम्मेदारी सौंपी है।

आम आदमी पार्टी ने राघव चड्ढा को हटाकर राज्यसभा में अशोक मित्तल को बनाया डिप्टी लीडर
X

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी (AAP) ने संसद के राज्यसभा में अपने नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण बदलाव किया है। पार्टी ने राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा को डिप्टी लीडर के पद से हटाकर उनकी जगह पंजाब से राज्यसभा सांसद डॉ. अशोक मित्तल को यह जिम्मेदारी सौंपी है। आम आदमी पार्टी ने इस फेरबदल के संबंध में राज्यसभा सचिवालय को आधिकारिक पत्र भेजकर सूचित कर दिया है। अब से डॉ. अशोक मित्तल राज्यसभा में पार्टी के उप-नेता होंगे।

राघव चड्ढा की 'चुप्पी' और राजनीतिक अटकलें

राघव चड्ढा का डिप्टी लीडर पद से हटना पार्टी में एक बड़ा बदलाव माना जा रहा है। गौर करने वाली बात है कि हाल ही में आबकारी नीति मामले में पार्टी के टॉप लीडर्स को राहत मिली थी, लेकिन इसके बाद राघव चड्ढा की न तो अरविंद केजरीवाल से मुलाकात हुई और न ही उन्होंने सोशल मीडिया पर इसको लेकर कोई प्रतिक्रिया दी। उनकी इस 'चुप्पी' को पार्टी के अंदर दूरियों के संकेत के तौर पर देखा जा रहा है।

अशोक मित्तल को नई जिम्मेदारी

नए डिप्टी लीडर डॉ. अशोक कुमार मित्तल पार्टी के एक अनुभवी और शिक्षा क्षेत्र से जुड़े सांसद हैं। उन्हें साल 2022 में पंजाब से राज्यसभा भेजा गया था। संसद के पिछले सत्रों में उन्होंने कृषि और शिक्षा जैसे मुद्दों पर मुखरता से अपनी बात रखी है। अब देखना ये है कि अशोक मित्तल की शांत और तार्किक कार्यशैली ऊपरी सदन में पार्टी के एजेंडे को कितना प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने में मदद कर पाती है।

कौन हैं डॉ. अशोक मित्तल?

डॉ. अशोक मित्तल पंजाब से राज्यसभा सांसद हैं और देश के प्रतिष्ठित शिक्षाविदों में गिने जाते हैं। वे 'लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी' (LPU) के चांसलर भी हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it