Top
Begin typing your search above and press return to search.

पश्चिमी विक्षोभ ला रहा आंधी-तूफान, दिल्ली से लेकर बिहार तक झमाझम बारिश

मई के महीन में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की वजह से मौसम ठंडा हो गया है। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो दिन बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। तेज हवाओं के साथ रिमझिम बारिश से तापमान सामान्य से कम रहेगा।

पश्चिमी विक्षोभ ला रहा आंधी-तूफान, दिल्ली से लेकर बिहार तक झमाझम बारिश
X

नई दिल्ली। मई के महीने में जहां लू लोगों के परेशान कर देती थी वहीं इस बार मौसम का मिजाज ही बदला हुआ नजर आ रहा है। राजधानी दिल्ली से लेकर बिहार तक झमाझम बारिश की वजह से तापमान सामन्य से कम दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के असर की वजह से उत्तर, पश्चिम मध्य भारत में आंधी के साथ बारिश हो रही है।

रबी की फसल भी लोगों के घरों तक पहुंच चुकी है। ऐसे में किसानों को भी इस बारिश से ज्यादा नुकसान नहीं है।राजधानी दिल्ली में येलो अलर्टमौसम विभाग के मुताबिक 3 और 4 मई को उत्तर प्रदेश, बिहार, राजधानी दिल्ली, हरियाणा और पंजाब में तेज हवाओं के साथ बारिश का अनुमान है। राजधानी दिल्ली में अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा सकता है। इसके अलावा हवा की रफ्तार 50 किमी प्रतिघंटा तक पहुंच सकती है। दिल्ली में दो दिनों का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

पहाड़ी इलाकों में बारिश

मौसम विभाग ने अनुमान लगाया है कि पश्चिम विक्षोभ की वजह से अगले तीन दिन पहाड़ी इलाकों में बारिश होगी। उत्तराखंड के चंपावत, नैनीताल, हरिद्वार, टिहरी, देहरूदून और उधम सिंह जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। कई जगहों पर गरज-चमक के साथ भारी बारिश भी हो सकती है। 5 मई को चमोली, बागेश्वर, रूद्रप्रयाग, उत्तरकाशी और पिथौरागढ़ जनपद में भी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। इसके अलावा हिमाचल और जम्मू-कश्मीर में भी बारिश का अनुमान है।6 मई तक हल्की और मध्यम बारिश हो सकती है इसके अलावा ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की भी संभावना है।

यूपी में बरसेंगे बादल

मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर प्रदेश में तेज हवाओं के साथ बारिश हो सकती है। 3 और 4 मई के बाद 7 मई को भी बारिश की उम्मीद जताई गई है। राजधानी लखनऊ समेत आसपास के इलाकों में 3 और 4 मई को बादलों की आवाजाही जारी रहेगी। अगले तीन दिनों तक रुक-रुककर बारिश और ठंडी हवाओं का दौर जारी रहेगा।

राजस्थान में भी 4 मई को मौसम करवट ले सकता है। 4 मई को यहां धूलभरी आंधी आ सकती है। पूर्वोत्तर के राज्यों में अगले पांच दिनों तक भारी बारिश का अनुमान है। इसके अलावा पश्चिम बंगाल और झारखंड में 4 से 6 मई के बीच मौसम करवट ले सकता है। कई जगहों पर ओलावृष्टि हो सकती है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ में भी 3 और 4 मई को तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it