Top
Begin typing your search above and press return to search.

200 यूनिट मुफ्त बिजली, महिला की सुरक्षा के लिए विशेष बल; विजय ने शपथ लेते ही जनता को दिया तोहफा

तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बनते ही विजय ऐक्शन मोड में आ गए हैं। उन्होंने 200 यूनिट मुफ्त बिजली और महिला सुरक्षा के लिए स्पेशल दस्ता बनाने का आदेश पर साइन कर दिए हैं।

200 यूनिट मुफ्त बिजली, महिला की सुरक्षा के लिए विशेष बल; विजय ने शपथ लेते ही जनता को दिया तोहफा
X

चेन्नई। मुख्यमंत्री पद की शपथ लेते ही थलापति विजय ने अपनी पहले वादे को पूरा करते हुए 200 यूनिट मुफ्त बिजली देने से संबंधित फाइल पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। इसके अलावा उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा के लिए विशेष बल के गठन संबंधी फाइल पर हस्ताक्षर कर दिए हैं। मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद विजय ने कहा कि वह किसी भी शाही वंश से नहीं हैं, इसके बाद भी जनता ने उन्हें स्वीकार किया है।

पीएम मोदी ने दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) प्रमुख सी जोसेफ विजय को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर बधाई दी और कहा कि केंद्र सरकार लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के लिए राज्य सरकार के साथ मिलकर काम करती रहेगी।टीवीके प्रमुख एवं उसके विधायक दल के नेता विजय ने रविवार को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर ने चेन्नई में आयोजित एक भव्य समारोह में उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे ने तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री को बधाई दी

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर विजय और उनकी पार्टी टीवीके को बधाई दी। एक्स पर एक पोस्ट में उन्होंने लिखा, मैं उन्हें, 'तमिलगा वेत्री कझगम' और पूरे प्रगतिशील गठबंधन को अपनी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।

इस सरकार का गठन 'आत्म-सम्मान', 'सामाजिक न्याय', 'सशक्तिकरण' और 'तर्कसंगत सोच' की स्थायी ताकत की पुनः पुष्टि करता है। ये ऐसे मूल्य हैं जिन्होंने लंबे समय से तमिलनाडु की राजनीतिक और सामाजिक चेतना को परिभाषित किया है। यह वह विरासत है जिसे पेरियार और कामराजर ने गढ़ा था। तमिलनाडु में लाखों लोगों, खासकर युवाओं ने टीवीके पर अपना भरोसा जताया है। मुझे विश्वास है कि उनके नेतृत्व में ये आदर्श शासन का मार्गदर्शन करते रहेंगे और राष्ट्र को प्रेरित करेंगे। मैं नई सरकार के लिए कामना करता हूं कि वह करुणा, समावेशिता और समर्पण के साथ लोगों की सेवा करने में अपार सफलता प्राप्त करे।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it