Top
Begin typing your search above and press return to search.

सुशांत की अर्थी उठाने पिता मुंबई रवाना

 बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के पिता कृष्ण कुमार सिंह बेटे की अर्थी को कांधा देने के लिये मुंबई रवाना हो गये हैं।

सुशांत की अर्थी उठाने पिता मुंबई रवाना
X

पटना । बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के पिता कृष्ण कुमार सिंह बेटे की अर्थी को कांधा देने के लिये मुंबई रवाना हो गये हैं।

सुशांत सिंह राजपूत की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बेटे सुशांत की मौत की खबर सुनकर उनके पिता को गहरा आघात लगा है, उनकी तबीयत भी बिगड़ गयी है। पिता जब पटना के राजीव नगर स्थित घर से मुंबई के लिए निकल रहे थे तो उनके पांव नहीं बढ़ पा रहे थे। परिवार के लोग उन्हें सहारा देकर किसी तरह हवाईअड्डे के अंदर ले गए। सुशांत के पिता के साथ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक और सुशांत के चचेरे भाई नीरज कुमार बबलू भी मौजूद थे।

भाजपा विधायक नीरज बबलू ने बताया, “हम पार्थिव शरीर को बिहार लाना चाहते थे लेकिन कोरोना संक्रमण के कारण इजाजत नहीं मिली। अब मुंबई में अंतिम संस्कार होगा। यकीन नहीं होता जो दूसरे का हौसला बढ़ाता था, वो खुद ऐसा कैसे कर सकता है। जांच की बात मुंबई पहुंचने पर तय की जाएगी।”

गौरतलब है कि सुशांत ने रविवार को मुंबई के बांद्रा स्थित अपने आवास पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it