Top
Begin typing your search above and press return to search.

भीम यूपीआई से फास्टैग रिचार्ज

नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) ने वाहन मालिकों को एनईटीसी फास्टैग रीचार्ज सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से भीम यूपीआई के माध्यम से भी रीचार्ज करने का विकल्प प्रदान करने का ऐलान किया

भीम यूपीआई से फास्टैग रिचार्ज
X

नयी दिल्ली । नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (एनपीसीआई) ने वाहन मालिकों को एनईटीसी फास्टैग रीचार्ज सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से भीम यूपीआई के माध्यम से भी रीचार्ज करने का विकल्प प्रदान करने का ऐलान किया है।

अब भीम यूपीआई ऐप से वाहन मालिकों को अपने फास्टैग को रीचार्ज करने की सुविधा मिलेगी। नेशनल इलेक्ट्रॉनिक टोल कलैक्शन (एनईटीसी) इलेक्ट्रॉनिक टोल संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए डिजाइन किया गया है। यह निपटान और विवाद प्रबंधन के लिए समाशोधन सेवाओं सहित एक राष्ट्रव्यापी टोल भुगतान समाधान प्रदान करता है।

एनपीसीआई की मुख्य परिचालन अधिकारी प्रवीणा राय ने कहा कि एनईटीसी फास्टैग के साथ उपभोक्ता के अनुभव पर हमारा पूरा फोकस है। हमारा मानना है कि यह सुविधा उन्हें यूपीआई सक्षम मोबाइल एप्लीकेशंस में से किसी एक का उपयोग करके एक सहज, सुरक्षित और पारदर्शी टोल भुगतान अनुभव प्रदान करेगी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it