Top
Begin typing your search above and press return to search.

गुणवत्ता हीन लाईनिंग कार्य को लेकर किसानों में आक्रोश

कसडोल ! नहर लाइनिंग कार्य गुणवत्ता युक्त बनाने विधानसभा अध्यक्ष के सख्त निर्देश के बावजूद जल संसाधन विभाग के स्थानिया अधिकारियों से सांठगांठ करके ठेकेदार द्वारा लाइंनिंग कार्य में जमकर मनमानी

गुणवत्ता हीन लाईनिंग कार्य को लेकर किसानों में आक्रोश
X

अंतिम छोर तक पानी नहीं पहुंचने को लेकर चिंतित किसान
कसडोल ! नहर लाइनिंग कार्य गुणवत्ता युक्त बनाने विधानसभा अध्यक्ष के सख्त निर्देश के बावजूद जल संसाधन विभाग के स्थानिया अधिकारियों से सांठगांठ करके ठेकेदार द्वारा लाइंनिंग कार्य में जमकर मनमानी एवं भ्रष्टाचार किया जा रहा है। गुणवत्तहीन लाईनिंग कार्य को लेकर क्षेत्र के किसानों में आक्रोश व्याप्त है तथा आमले की शिकायमत किसान विधानसभा अध्यक्ष से करने की तैयारी में है। बलार जलाशय के नहर लाइंनिंग कार्य के भूमि पूजन करते समय विधानसभा अध्यक्ष गौरीशंकर अग्रवाल ने विभाग के अधिकरियों को कार्य गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए थे। परंतु उनके निर्देश का जलसंसाधन विभाग के अधिकारियों पर कोई असर नहीं पड़ा अधिकारियों के कार्य के प्रति लापरवाही एवं बेरूखी के चलते ठेकेदार द्वारा लाइनिंग कार्य में जमकर मनमानी एवं भ्रष्टाचार किया जा रहा है। ठेकेदार ने खेत के लेबल से नहर को ज्यादा गहरा खोद दिया है जिससे खेतों तक पानी पहुंचना मुश्किल ही नहीं नामुकिन भी है। खेतों के लेबल से ज्यादा गहरा खोदने से किसानों ने नहर के औचित्य को लेकर सवाल करते हुए जल संसाधन विभाग के अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराते हुए खेतों तक आसानी से पानी पहुंच सके ऐसा कार्य करने को कहा लेकिन अधिकारियों ने किसानों की बातों पर कोई ध्यान नहीं दिया। अधिकारियों की बेरूखी के चलते ठेकेदार मनमानी पूर्वक कार्य कर रहा है। किसान विकास मंच कसडोल के जीतराम यादव एवं अन्य पदाधिकारियों ने बताया कि अधिकारियों के बेरूखी के कारण ठेकेदार द्वारा मनमानी पूर्वक कार्य किया जा रहा है। तथा जहां -जहां पर कुलापा लगाने की जरूरत है वहां पर कुलापा नहीं लगाया जा रहा है। इस संबंध में एडीओ सीएल पटेल ने कहा कि मौके का निरीक्षण कर ठेकेदार कुलाया लगाने एवं नहर को लेबल में बनाने कहा जाएगा। विधानसभा अध्यक्ष गौरी शंकर अग्रवाल से करने की तैयारी में है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it