Top
Begin typing your search above and press return to search.

कृषि उपज मंडी में बेचे गए धान के भुगतान के लिए भटक रहे किसान

कृषि उपज मंडी समिति राजिम क्षेत्र के किसान अपना धान मंडी में खुली बोली के माध्यम से चंद्रेश एग्रो इंडस्ट्रीज के पास विक्रय किए थे

कृषि उपज मंडी में बेचे गए धान के भुगतान के लिए भटक रहे किसान
X

राजिम। कृषि उपज मंडी समिति राजिम क्षेत्र के किसान अपना धान मंडी में खुली बोली के माध्यम से चंद्रेश एग्रो इंडस्ट्रीज के पास विक्रय किए थे। चंद्रेश एग्रो इंडस्ट्रीज के संचालक द्वारा किसानों को भुगतान हेतु जो चेक प्रदान किया गया था वह बाउंस हो गया है, जिससे किसानों को लगभग 45 लाख रुपये का भुगतान नहीं हो पाया है।

अखिल भारतीय क्रांतिकारी किसान सभा के उपाध्यक्ष मदनलाल साहू एवं राज्य सचिव कॉमरेड तेजराम विद्रोही के नेतृत्व में किसानों ने सचिव के हाथों कलेक्टर के नाम पत्र देकर सात दिवस के भीतर चंद्रेश एग्रो इंडस्ट्रीज के कृषि उपज मंडी में जमा अमानत राशि, चल अचल संपत्ति आदि को नीलाम कर शीघ्र ही किसानों को भुगतान करने की मांग किया है।

इस दौरान बिसाहूराम साहू, परदेशीराम निषाद, मोहन लाल साहू, संतुराम, जहुर राम, भारत, सोमनाथ, गिरधर साहू, ठाकुर राम, गोपाल मंडल, विष्णुराम, कोमलराम साहू, नीलकंठ साहू, परमेश्वर यादव, परसराम साहू, गोविंद वर्मा, खेमलाल साहू आदि किसान उपस्थित थे।

भुगतान को लेकर किसान स्वयं आज 13 सितंबर को कलेक्टर गरियाबंद से मिलकर शीघ्र ही भुगतान करने की मांग करेंगे।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it