किसानों को बोलने से रोका जा रहा है: प्रियंका
कांग्रेस की वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज सरकार पर आरोप लगाया कि किसानों को बोलने नहीं दिया जा रहा है।

नई दिल्ली । कांग्रेस की वरिष्ठ नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज सरकार पर आरोप लगाया कि किसानों को बोलने नहीं दिया जा रहा है।
श्रीमती वाड्रा ने किसानों के समर्थन में एक ट्वीट करते हुए कहा, ‘‘क्या कारण है कि किसानों को दिल्ली आकर अपनी माँग उठाने से रोक दिया जाता है? भाजपा सरकार अपने प्रचार में तो किसानों की भलाई बताती फिरती है?
क्या कारण है कि किसानों को दिल्ली आकर अपनी माँग उठाने से रोक दिया जाता है? भाजपा सरकार अपने प्रचार में तो किसानों की भलाई बताती फिरती है?
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) September 21, 2019
फिर जब उप्र का किसान कहता है कि उन्हें गन्ने का बकाया चाहिए, कर्जमाफी और बिजली के दाम में कटौती चाहिए तो उन्हें बोलने क्यों नहीं दिया जाता?
फिर जब उप्र का किसान कहता है कि उन्हें गन्ने का बकाया चाहिए, कर्जमाफी और बिजली के दाम में कटौती चाहिए तो उन्हें बोलने क्यों नहीं दिया जाता?”
गौरतलब है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के गन्ना किसानों ने अपने बकाया का भुगतान करने की मांग करते हुए दिल्ली तक मार्च किया है।


