पुलिस परिवार द्वारा प्रधान आरक्षक को दी गई विदाई
पुलिस अधीक्षक प्रशांत सिंह ठाकुर के निर्देशन एवं अति.पुलिस अधीक्षक विमल कुमार बैस, उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) सुनिल डेविड, एसडीओपीएस.एस.शर्मा के मार्गदर्शन में

बेमेतरा। पुलिस अधीक्षक प्रशांत सिंह ठाकुर के निर्देशन एवं अति.पुलिस अधीक्षक विमल कुमार बैस, उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) सुनिल डेविड, एसडीओपीएस.एस.शर्मा के मार्गदर्शन में रक्षित केन्द्र में पुलिस परिवार के द्वारा प्र.आर. अंजुलुश किन्डो (आर्मोरर) जो जिले में 2. फरवरी 2012 से 28 अगस्त 2019 तक रक्षित केन्द्र बेमेतरा के आर्मोरर शाखा में कार्यरत थे।
जिनका स्थानांतरण जिला बेमेतरा से जिला रायगढ होने पर विदाई समारोह का आयोजन किया गया। पुलिस परिवार की ओर से प्र.आर. अंजुलुश किन्डो (आर्मोरर) को साल, श्रीफल एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।
विदाई समारोह में पुलिस अधीक्षक कार्यालय से स्टोनो गजेन्द्र चैबे, निरीक्षक सुंदरलाल बांधे, सुबेदार संजय सुर्यवंशी, सउनि संतराम मंडावी, सउनि महेश चैरे, सउनि अम्रेश सिंह, सउनि प्रकाश राम भगत, प्र. आर. कन्हैया शर्मा, यशपाल सिंह, जीवन बंजारे, राजेश राजपूत, शिवराज राजपूत, राजू सोनी, विक्रमजीत, छत्रपाल डहरिया, खिलेन्द्र साहू, ओंकार निर्मलकर, तुषार पाटील, राजेश भास्कर एवं अन्य अधि.कर्म. शामिल थे।


