Begin typing your search above and press return to search.
वरुण शर्मा के लिए प्रसिद्धि अभी भी 'अवास्तविक, जादुई' है
बड़े पर्दे पर 'चूचा' और 'सेक्सा' जैसे किरदारों से प्रसिद्धि हासिल करने वाले अभिनेता वरुण शर्मा अभी भी अपनी प्रसिद्धि को 'जादुई और अवास्तविक' मानते हैं।

नई दिल्ली । बड़े पर्दे पर 'चूचा' और 'सेक्सा' जैसे किरदारों से प्रसिद्धि हासिल करने वाले अभिनेता वरुण शर्मा अभी भी अपनी प्रसिद्धि को 'जादुई और अवास्तविक' मानते हैं। वरुण से जब पूछा गया कि क्या वह मानते हैं कि उन्होंने बॉलीवुड में अपनी जगह बना ली है तो उन्होंने आईएएनएस से कहा, "यह अभी भी मेरे लिए जादू जैसा है। हर रोज सेट पर जाना या मीडिया से मिलना अभी भी मुझे जादुई लगता है। यह मुझे अवास्तविक, सपने जैसा लगता है।"
2013 में फिल्म 'फुकरे' से आगाज करने वाले वरुण के इंस्टाग्राम पर 750,000 फॉलोअर्स हैं।
फिल्मों की बात करें तो वरुण जल्द ही राजकुमार राव और जान्ह्वी कपूर के साथ फिल्म 'रूहीअफ्जा' में नजर आएंगे।
Next Story


