Begin typing your search above and press return to search.
सहारनपुर में लॉकडाउन का पालन न करने पर 86 लाख रूपये से अधिक का जुर्माना
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में लाॅकडाउन का पालन न करने पर रविवार को 86 लाख 26 हजार 400 रूपये का जुर्माना लगाया गया

सहारनपुर । उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में लाॅकडाउन का पालन न करने पर रविवार को 86 लाख 26 हजार 400 रूपये का जुर्माना लगाया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार पी ने सोमवार को यहां बताया कि सहारनपुर में 9456 वाहनों का चालान किया गया व 1201 वाहनो को जब्त किया गया तथा 86 लाख 26 हजार 400 रूपये का जुर्माना लगाया गया है। उन्होंने बताया कि 2853 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के कार्रवाई की गयी है। उन्होंने बताया कि 1943 लोगों के खिलाफ धारा 188 के तहत कार्रवाई की गयी है।
Next Story


