Top
Begin typing your search above and press return to search.

फेसबुक इंडिया का एसएमबी के लिए सैफ पार्टनर्स से समझौता

फेसबुक इंडिया ने देश के छोटे और मझौले व्यवसायों (एसएमबी) और उद्यमों के विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता को और सुदृढ़ कर अग्रणी वेंचर पूंजी कोष में शुमार सैफ पार्टनर्स के साथ भागीदारी का एलान किया है।

फेसबुक इंडिया का एसएमबी के लिए सैफ पार्टनर्स से समझौता
X

नई दिल्ली । फेसबुक इंडिया ने देश के छोटे और मझौले व्यवसायों (एसएमबी) और उद्यमों के विकास के लिए अपनी प्रतिबद्धता को और सुदृढ़ कर अग्रणी वेंचर पूंजी कोष में शुमार सैफ पार्टनर्स के साथ भागीदारी का एलान किया है।

यह भागीदारी फेसबुक के जून में लांच की गई वीसी ब्रांड इनक्युबैटर कार्यक्रम का हिस्सा है। भागीदारी के जरिये विभिन्न क्षेत्रों के दूरदर्शी उद्यमियों को सहयोग देकर ब्रांड्स की वृद्धि करने में निवेश में मदद करता है।

वीसी ब्रांड इनक्युबैटर कार्यक्रम और सैफ पार्टनर्स के साथ भागीदारी के संबंध में फेसबुक इंडिया की लघु और मध्यम कारोबार निदेशक अर्चना वोहरा ने कहा, “ एसएमबी के साथ हमारा व्यापक अनुभव यह दर्शाता है कि मजबूत डिजिटल कुशलताएं और सही समय पर मिला मार्गदर्शन तेजी से सफलता पाने और लाभ बढ़ाने में काफी मददगार साबित हो सकता है ।”

सुश्री वोहरा ने कहा कि फेसबुक ने एसएमबी को लगातार अच्छे नतीजे दिए हैं और वीसी ब्रांड इनक्युबैटर कार्यक्रम तथा सैफ पार्टनर्स के साथ भागीदारी से देश में छोटे कारोबार और उद्यमिता बढ़ोतरी के लिए अपनी प्रतिबद्धता को और मजबूत किया है।

सैफ पार्टनर्स देश के अग्रणी वेंचर कैपिटल कोष में से एक है। कोष ने मेकमायट्रिप, बुकमायशो, जस्टडायलडाट काम और पेटीएम जैसे जाने माने ब्रांडों में शुरुआती दौर का निवेशक रह चुका है।

सैफ पार्टनर्स के प्रबंधक निदेशक दीपक गौर ने कहा कि युवा उपभोक्ता कंपनियों के लिए फेसबुक के साथ भागीदारी एक मंच तैयार करने में काफी बेहतर साबित होगा। भागीदारी से उपभोक्ता केंद्रित कंपनियों को आम गलतियों से लंबे समय तक बचने में मदद करने में सफल होंगे और उन्हें क्षमतावान ढंग से डिजिटल प्लेटफार्म पर अपने ब्रांड की अलग पहचान बनाने में सक्षम बनायेंगे।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it