Top
Begin typing your search above and press return to search.

छत्तीसगढ़ में 2259 पदों पर पूर्व सरकार में आरक्षकों की भर्ती की हुई परीक्षा रद्द

छत्तीसगढ़ में पूर्ववर्ती भाजपा सरकार के समय में 2259 आरक्षकों के पदों पर भर्ती के लिए हुई परीक्षा को निरस्त कर दिया गया है।

छत्तीसगढ़ में 2259 पदों पर पूर्व सरकार में आरक्षकों की भर्ती की हुई परीक्षा रद्द
X

रायपुर । छत्तीसगढ़ में पूर्ववर्ती भाजपा सरकार के समय में 2259 आरक्षकों के पदों पर भर्ती के लिए हुई परीक्षा को निरस्त कर दिया गया है।

प्रदेश के पुलिस महानिदेशक डी.एम. अवस्थी ने इस संबंध में आदेश जारी किया है।इसके अनुसार 29 दिसंबर 2017 को विभाग की ओर से जिला पुलिस बल में नियम 2007 में संशोधन संबंधी 21 फरवरी 2018 को 2259 आरक्षकों की भर्ती के लिए परीक्षा हुई थी। विधि विभाग ने 29 जुलाई 19 को अभिमत दिया है कि इस भर्ती नियम के आधार पर आरक्षकों की नियुक्ति वैध नहीं होगी। जिसे ध्यान में रखते हुए आरक्षकों की इस भर्ती प्रक्रिया को निरस्त किया जाता है।

आरक्षकों की भर्ती को निरस्त किए जाने के आदेश जारी होने से परीक्षा देने वाले अभ्यर्थियों को बड़ा झटका लगा है।परीक्षा होने के बाद लंबे समय से इसका परिणाम जारी नहीं करने से परेशान अभ्यर्थियों ने राजधानी में कई बार सरकार के खिलाफ आंदोलन किया था।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it