Top
Begin typing your search above and press return to search.

शराबबंदी के पक्ष में हर धर्म और मजहब के लोग : नीतीश

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शराबबंदी से लोगों के जीवन में खुशहाली बढ़ने का दावा करते हुए आज कहा कि हर धर्म और मजहब के लोग शराबबंदी के पक्ष में हैं

शराबबंदी के पक्ष में हर धर्म और मजहब के लोग : नीतीश
X

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शराबबंदी से लोगों के जीवन में खुशहाली बढ़ने का दावा करते हुए आज कहा कि हर धर्म और मजहब के लोग शराबबंदी के पक्ष में हैं।

कुमार ने राजधानी पटना के अंजुमन इस्लामिया में जमीअत उलेमा-ए-हिन्द बिहार के तत्वावधान में आयोजित ईद मिलन समारोह को संबोधित करते हुये कहा कि प्रदेश में मुस्तैदी से शराबबंदी लागू है।

अब इसे नशामुक्ति की तरफ ले जाना है। उन्होंने कहा कि हर धर्म और मजहब के लोग शराबबंदी के पक्ष में हैं। शराबबंदी सभी धर्म और मजहब के लोगों को जोड़ती है। प्रदेश में शराबबंदी का काफी सकारात्मक असर हुआ है। मुख्यमंत्री ने कहा, “हम पूरे समाज को नशामुक्त करना चाहते हैं। हम जब तक हैं, तब तक इस प्रतिबद्धता से डिगेंगे नहीं। सबको मिलकर इस पर काम करना है।

सिर्फ सरकारी तंत्र से कामयाबी नहीं मिलेगी, सबका सहयोग जरूरी है। इस साल 21 जनवरी को नशामुक्ति अभियान के तहत बनायी गयी मानव श्रृंखला में चार करोड़ से अधिक लोगों ने भाग लिया था जो शराबबंदी को लेकर लोगों की सोच बताता है।

हर धर्म एवं मजहब के लोग इसमें शामिल हुये थे। ” कुमार ने कहा कि ईद का त्योहार प्रेम और भाईचारा का प्रतीक है। आज समाज में आपसी प्रेम और भाईचारे काफी जरूरत है। समाज के लोगों के बीच आपस में प्रेम और भाईचारा का भाव रहेगा तो हमारा देश आगे बढ़ता रहेगा। हमें समाज में एकता और प्रेम का भाव बनाये रखना है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it