आईआईए के सीईसी बैठक में देशभर के उद्यमी हुए शामिल
देश की एक ट्रिलियन अर्थव्यवस्था बनाने के साथ संगठन को मजबूत करने पर हुई चर्चा इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन(आईआईए) सीईसी की बैठक इंडिया एक्सपोमार्ट में अशोक अग्रवाल के कार्यकाल की अंतिम बैठक आयोजित हुई

ग्रेटर नोएडा। इंडियन इंडस्ट्रीज एसोसिएशन(आईआईए) सीईसी की बैठक इंडिया एक्सपोमार्ट में अशोक अग्रवाल के कार्यकाल की अंतिम बैठक आयोजित हुई। बैठक में आगामी 1 जुलाई से राष्ट्रीय अध्यक्ष का पदभार संभालने वाले नीरज सिंघल से सबको अवगत कराया और अपने कार्यकाल को सफल बनाने के लिए सभी का धन्यवाद किया।
इस अवसर पर शैलेंद्र भाटिया यमुना एक्स्प्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण ने प्राधिकरण द्वारा उद्योग के लिए पूर्व, वर्तमान और भविष्य के लिए योजनाओं के संबंध में आईआईए को अवगत कराया। राकेश मोहन एमडी एक्सपोमार्ट ने भी सभा को संबोधित किया और आईआईए के प्रयासों के बारे में भी बताया कि कैसे एक्सपोमार्ट को स्थापित करने में आरंभ से ही कार्य किए और भविष्य में आईआईए के साथ सामंजस्य बना कर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री की उम्मीद अनुसार भविष्य में 1 ट्रिलियन इकोनॉमी में सहायक और सफल बनाया जायेगा।

प्रदेश में अग्निशमन विभाग को और अधिक आधुनिक और प्रभावी बनाने के लिए शासन को अवगत कराया जायेगा। आईआईए के राष्ट्रीय स्तर पर और प्रभावी और व्यापक बनाने पर चर्चा में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, दिल्ली और हरियाणा के साथ कैसे बिहार, मध्य-प्रदेश पंजाब और हिमाचल जैसे प्रदेशों में और अधिक प्रभावी बनाया जाए।
क्योंकि मेंबर तो इंदौर, झुंझुनूं, और पटना तक है। इस कार्यक्रम की मेजबानी ग्रेटर नोएडा चैप्टर ने की। इसमें ग्रेटर नोएडा की तरफ से चेयरमैन जेएस राणा, बी.आर. भाटी, राजीव सूद, सरबजीत सिंह, राकेश बंसल, विशारद गौतम अमित शर्मा, मनोज सरधना, जगदीश भाटी, प्रमोद गुप्ता, हिमांशु ने भाग लिया। उत्तर प्रदेश के लगभग 40 जिलों से आए हुए तकरीबन दो सौ लोगों ने भाग लिया।


