Top
Begin typing your search above and press return to search.

जब खुद बीमार होकर भी पत्नी के पैरों का इलाज करते थे इरफान खान

दिग्गज अभिनेता इरफान खान भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी यादें लोगों के दिलों में आज भी जिंदा हैं। उनके बेटे और अभिनेता बाबिल खान अक्सर उनसे जुड़े किस्से शेयर करते रहते हैं।

जब खुद बीमार होकर भी पत्नी के पैरों का इलाज करते थे इरफान खान
X

मुंबई। दिग्गज अभिनेता इरफान खान भले ही आज हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनकी यादें लोगों के दिलों में आज भी जिंदा हैं। उनके बेटे और अभिनेता बाबिल खान अक्सर उनसे जुड़े किस्से शेयर करते रहते हैं।

अभिनेता ने गुरुवार को इंस्टाग्राम के जरिए एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया। उन्होंने बताया कि अपने इलाज के दौरान पापा का शरीर कमजोर हो चुका था, लेकिन वे मां की थकान और दर्द को देखकर खुद उनकी मदद करते थे।

अभिनेता ने अपने माता-पिता की तस्वीर पोस्ट की। तस्वीर में इरफान खान पत्नी सुतपा सिकदार के पैरों की मालिश कर रहे थे। रोशनी की कमी होने के कारण वे अपने फोन को सिर पर बांधकर उसकी लाइट से काम कर रहे थे।

बाबिल ने लिखा, "बाबा के कैंसर के सबसे मुश्किल समय में मम्मा उनकी देखभाल के लिए इधर-उधर भागदौड़ किया करती थीं। थकान की वजह से उनके पैरों में गांठें पड़ जाती थीं। ऐसे में बाबा अपने फोन को रोशनी के लिए सिर पर बांध लेते और मम्मा के पैरों की उन गांठों का इलाज करते थे।"

उन्होंने आगे लिखा, "इस तरह दोनों साथ मिलकर कठोरता की जमी हुई परतों को हटा रहे थे और प्रेम की कोमल त्वचा को उजागर कर रहे थे।"

बाबिल की यह पोस्ट फैंस को काफी पसंद आ रही है। वे कमेंट सेक्शन में खूब प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

इरफान खान मनोरंजन जगत के शानदार अभिनेताओं में से एक थे। उन्होंने कई यादगार फिल्में दीं। 'पान सिंह तोमर', 'हिंदी मीडियम', 'करीब करीब सिंगल', 'लंचबॉक्स' जैसी फिल्मों से वे दर्शकों के दिलों में बस गए। हिंदी सिनेमा के अलावा, उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी अपने अभिनय का परचम लहराया। उन्होंने 'द वॉरियर', 'ए माइटी हार्ट', 'लाइफ ऑफ पाई', 'द अमेजिंग स्पाइडर-मैन', 'जुरासिक वर्ल्ड' जैसी फिल्मों में काम किया था।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it