Top
Begin typing your search above and press return to search.

राजकुमार और शनाया के अभिनय के कायल हुए स्टार्स, फिल्म को बताया 'हीरा'

नेटफ्लिक्स की डार्क कॉमेडी-ड्रामा 'टोस्टर' ओटीटी पर स्ट्रीम हो गई है। इसमें राजकुमार राव और शनाया मल्होत्रा के अभिनय की जमकर तारीफ हो रही है

राजकुमार और शनाया के अभिनय के कायल हुए स्टार्स, फिल्म को बताया हीरा
X

मुंबई। नेटफ्लिक्स की डार्क कॉमेडी-ड्रामा 'टोस्टर' ओटीटी पर स्ट्रीम हो गई है। इसमें राजकुमार राव और शनाया मल्होत्रा के अभिनय की जमकर तारीफ हो रही है। दर्शक और इंडस्ट्री के लोग उनके अभिनय की खूब प्रशंसा कर रहे हैं।

इसी कड़ी में अभिनेत्री सोहा अली खान की बहन सबा पटौदी ने भी फिल्म की जमकर सराहना की। उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम स्टोरीज पर तस्वीर पोस्ट की। इसमें सोहा, राजकुमार राव और अर्चना पूरन सिंह भी नजर आ रही हैं। उन्होंने तस्वीर पोस्ट कर सभी की सराहना की। उन्होंने लिखा, "एक शानदार फिल्म के लिए चियर्स।"

उन्होंने लिखा, "नेटफ्लिक्स पर आई यह फिल्म बहुत ही मजेदार और हल्की-फुल्की कॉमेडी से भरपूर है। इसे सभी अपने दोस्तों और परिवार के साथ आराम से बैठकर जरूर देख सकते हैं। यह देखने में बिल्कुल भी स्ट्रेसफुल नहीं लगती।"

सबा ने फिल्म के सभी कलाकारों को जमकर सराहा। उन्होंने लिखा, "पत्रलेखा, आप सच में एक हीरा हैं। राजकुमार, आप कमाल के कलाकार हैं और फिल्म में भी शानदार काम किया है। वहीं, शनाया, आप बेहतरीन हैं। अर्चना, आपने वाकई में शानदार काम किया और पूरी कास्ट और क्रू को भी बहुत-बहुत बधाई। आप सभी ने मिलकर बहुत अच्छा काम किया है।"

'टोस्टर' एक डार्क कॉमेडी-थ्रिलर फिल्म है, जिसमें हंसी के साथ रोमांच भी है। नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध होने के कारण यह घर बैठे आसानी से देखी जा सकती है। फिल्म की कहानी एक कंजूस व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमती है, जो शादी में तोहफे में दिए गए 5,000 रुपए के टोस्टर को वापस पाने के लिए किसी भी हद तक चला जाता है, जिससे हास्यास्पद लेकिन भयावह घटनाएं होती हैं।

निर्देशक विवेकदास चौधरी इस फिल्म से डायरेक्टोरियल डेब्यू कर रहे हैं और राजकुमार राव की पत्नी और अभिनेत्री पत्रलेखा के प्रोडक्शन हाउस 'कम्पा फिल्म' की यह पहली फिल्म है।

पत्रलेखा द्वारा निर्मित फिल्म 'टोस्टर' में अभिषेक बनर्जी, फराह खान, जितेंद्र जोशी, उपेन्द्र लिमये और सीमा पाहवा जैसे कलाकार भी हैं। यह फिल्म 15 अप्रैल को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो गई है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it