Begin typing your search above and press return to search.
Oscars 2026: माइकल बी जॉर्डन और जेसी बकले बने बेस्ट एक्टर-एक्ट्रेस; यहां जानें किस-किसने जीती ऑस्कर की ट्रॉफी

लॉस एंजिल्स: फिल्म इंडस्ट्री के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कारों में से एक ऑस्कर अवॉर्ड 2026 का भव्य आयोजन लॉस एंजिल्स के डॉल्बी थिएटर में किया गया। 98वें अकादमी अवॉर्ड्स में इस बार लियोनार्डो डिकैप्रियो की फिल्म ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ का दबदबा देखने को मिला। फिल्म ने बेस्ट फिल्म सहित कुल 6 ऑस्कर अवॉर्ड अपने नाम कर समारोह में सबसे ज्यादा चर्चा बटोरी। वहीं निर्देशक रयान कूगलर की फिल्म ‘सिनर्स’ भी अवॉर्ड रेस में पीछे नहीं रही और इस फिल्म ने कुल 4 ऑस्कर पुरस्कार अपने नाम किए। फिल्म के लीड एक्टर माइकल बी जॉर्डन को ‘सिनर्स’ के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड मिला, जबकि जेसी बकले को फिल्म ‘हैमनेट’ में दमदार अभिनय के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का सम्मान दिया गया।
‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ का दबदबा
98वें ऑस्कर समारोह में ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ सबसे ज्यादा अवॉर्ड जीतने वाली फिल्म रही। इस फिल्म ने बेस्ट फिल्म, बेस्ट डायरेक्टर, बेस्ट एडिटिंग, बेस्ट एडॉप्टेड स्क्रीनप्ले, बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर और बेस्ट कास्टिंग जैसे अहम पुरस्कार अपने नाम किए। फिल्म का निर्देशन मशहूर निर्देशक पॉल थॉमस एंडरसन ने किया है। उन्हें इस फिल्म के लिए बेस्ट डायरेक्टर का अवॉर्ड भी मिला। वहीं फिल्म में शानदार अभिनय के लिए शॉन पेन को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का ऑस्कर दिया गया।
‘सिनर्स’ को 4 बड़े अवॉर्ड
इस साल अवॉर्ड रेस में ‘सिनर्स’ भी बेहद मजबूत दावेदार मानी जा रही थी। फिल्म ने कुल 4 ऑस्कर अवॉर्ड जीते। इनमें बेस्ट एक्टर, बेस्ट ओरिजिनल स्क्रीनप्ले, बेस्ट ओरिजिनल म्यूजिक स्कोर और बेस्ट सिनेमैटोग्राफी शामिल हैं। फिल्म में शानदार प्रदर्शन के लिए माइकल बी जॉर्डन को बेस्ट एक्टर का सम्मान दिया गया। वहीं निर्देशक रयान कूगलर को इस फिल्म के लिए बेस्ट ओरिजिनल स्क्रीनप्ले का अवॉर्ड मिला।
जेसी बकले बनीं बेस्ट एक्ट्रेस
इस साल बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड जेसी बकले को फिल्म ‘हैमनेट’ के लिए मिला। फिल्म में उन्होंने प्रसिद्ध लेखक विलियम शेक्सपियर की पत्नी एग्नेस का किरदार निभाया है। फिल्म की कहानी एग्नेस के जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने 11 वर्षीय बेटे हेमनेट की मौत के बाद उस गहरे दुख से उबरने की कोशिश करती हैं। जेसी बकले के इस भावनात्मक और प्रभावशाली अभिनय को दर्शकों और समीक्षकों दोनों ने काफी सराहा। इस कैटेगरी में हॉलीवुड स्टार लियोनार्डो डिकैप्रियो को भी नॉमिनेशन मिला था, हालांकि वह इस बार अवॉर्ड जीतने से चूक गए।
‘सिनर्स’ ने बनाए नॉमिनेशन के रिकॉर्ड
इस साल की एक बड़ी खासियत यह भी रही कि फिल्म ‘सिनर्स’ ने कुल 16 नॉमिनेशन हासिल किए। इसे ऑस्कर इतिहास में एक बड़ा रिकॉर्ड माना जा रहा है। अब तक यह रिकॉर्ड ‘बेन हर’ (1995), ‘टाइटैनिक’ (1997) और ‘लॉर्ड ऑफ द रिंग्स: रिटर्न ऑफ द किंग’ (2003) के पास था, जिन्हें 11-11 नॉमिनेशन मिले थे। हालांकि नॉमिनेशन ज्यादा होने के बावजूद ‘सिनर्स’ को कुल 4 अवॉर्ड ही मिल सके।
अन्य प्रमुख विजेता
ऑस्कर 2026 में कई अन्य फिल्मों और कलाकारों को भी सम्मानित किया गया। एमी मैडिगन को फिल्म ‘वेपन्स’ के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला। वहीं बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म का अवॉर्ड ‘सेंटिमेंटल वैल्यू’ को मिला। तकनीकी श्रेणियों में भी कई फिल्मों ने अपनी छाप छोड़ी। ‘अवतार: फायर एंड ऐश’ ने बेस्ट विजुअल इफेक्ट्स का पुरस्कार जीता, जबकि ‘फ्रैंकेंस्टाइन’ ने बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन, बेस्ट मेकअप और हेयरस्टाइलिंग और बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइन जैसे अवॉर्ड अपने नाम किए। इसके अलावा ‘एफ1’ को बेस्ट साउंड का ऑस्कर दिया गया।
डॉक्यूमेंट्री और एनीमेशन कैटेगरी के विजेता
डॉक्यूमेंट्री कैटेगरी में ‘मिस्टर नोबडी अगेंस्ट पुतिन’ को बेस्ट डॉक्यूमेंट्री फीचर फिल्म का अवॉर्ड मिला। वहीं ‘ऑल द एम्प्टी रूम्स’ ने बेस्ट डॉक्यूमेंट्री शॉर्ट फिल्म का पुरस्कार जीता। एनीमेशन कैटेगरी में ‘के-पॉप डेमन हंटर्स’ को बेस्ट एनिमेटेड फीचर फिल्म का अवॉर्ड दिया गया। इसी फिल्म के गीत ‘गोल्डन’ ने बेस्ट ओरिजिनल सॉन्ग का ऑस्कर भी अपने नाम किया। वहीं ‘द गर्ल हू क्राइड पर्ल्स’ को बेस्ट एनिमेटेड शॉर्ट फिल्म का पुरस्कार मिला।
भारतीय फिल्मों को नहीं मिला नॉमिनेशन
इस साल के ऑस्कर में किसी भी भारतीय फिल्म को नॉमिनेशन नहीं मिला, जो भारतीय सिनेमा के लिए निराशाजनक रहा। हालांकि भारतीय मूल की फिल्ममेकर गीता गंदभीर की दो डॉक्यूमेंट्री फिल्मों को नॉमिनेशन मिला था, लेकिन वे दोनों ही पुरस्कार जीतने से चूक गईं।
प्रियंका चोपड़ा फिर बनीं ऑस्कर प्रेजेंटर
ऑस्कर 2026 के समारोह में बॉलीवुड और हॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने भी खास उपस्थिति दर्ज कराई। प्रियंका इस साल ऑस्कर अवॉर्ड प्रेजेंटर के रूप में मंच पर नजर आईं। यह दूसरी बार है जब प्रियंका ने ऑस्कर समारोह में प्रेजेंटर की भूमिका निभाई। इससे पहले वह 2016 में भी ऑस्कर प्रेजेंटर बन चुकी हैं। इसी के साथ वह दो बार ऑस्कर प्रेजेंटर बनने वाली पहली भारतीय अभिनेत्री बन गई हैं। रेड कार्पेट पर प्रियंका अपने पति और अमेरिकी सिंगर निक जोनस के साथ नजर आईं। दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुईं।
98वें ऑस्कर अवॉर्ड के प्रमुख विजेता
बेस्ट फिल्म: वन बैटल आफ्टर अनदर
बेस्ट एक्टर: माइकल बी जॉर्डन (सिनर्स)
बेस्ट एक्ट्रेस: जेसी बकले (हैमनेट)
बेस्ट डायरेक्टर: पॉल थॉमस एंडरसन (वन बैटल आफ्टर अनदर)
बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर: शॉन पेन (वन बैटल आफ्टर अनदर)
बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस: एमी मैडिगन (वेपन्स)
बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म: सेंटिमेंटल वैल्यू
बेस्ट विजुअल इफेक्ट्स: अवतार – फायर एंड ऐश
बेस्ट एनिमेटेड फीचर फिल्म: के-पॉप डेमन हंटर्स
कुल मिलाकर ऑस्कर 2026 का समारोह कई शानदार फिल्मों और कलाकारों के नाम रहा। जहां ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ ने सबसे ज्यादा पुरस्कार जीतकर अपना दबदबा कायम किया, वहीं ‘सिनर्स’ ने भी नॉमिनेशन और अवॉर्ड दोनों के जरिए इस साल के ऑस्कर में खास पहचान बनाई।
Next Story


