Top
Begin typing your search above and press return to search.

मेहरीन पीरजादा ने रचाई अर्श औलख संग शादी, भाई गुरफतेह ने लिखा खास नोट

साउथ फिल्मों और बॉलीवुड में अपनी खास पहचान बनाने वाली अभिनेत्री मेहरीन पीरजादा और अर्श औलख शादी के बंधन में बंध गईं

मेहरीन पीरजादा ने रचाई अर्श औलख संग शादी, भाई गुरफतेह ने लिखा खास नोट
X

मुंबई। साउथ फिल्मों और बॉलीवुड में अपनी खास पहचान बनाने वाली अभिनेत्री मेहरीन पीरजादा और अर्श औलख शादी के बंधन में बंध गईं। सोमवार को अभिनेत्री के भाई और अभिनेता गुरफतेह पीरजादा ने इंस्टाग्राम के जरिए बधाई दी।

उन्होंने बहन की विदाई और शादी की रस्मों की कई तस्वीरें पोस्ट कीं। एक तस्वीर में वे मेहरीन को 'कलीरे' पहनाते नजर आ रहे हैं, वहीं दूसरी फोटो में अपनी बहन को विदा करते हुए उनकी आंखें नम हैं। इसी के साथ ही, उन्होंने बहन के लिए एक खास नोट लिखते हुए मन की भावनाएं व्यक्त कीं।

अभिनेता ने लिखा, "रविवार को मेरी बहन की शादी हो गई। सच कहूं, तो इस अहसास को शब्दों में बयां करना थोड़ा मुश्किल है। दिल में ढेर सारा प्यार और थोड़ी उदासी है। मेरी मार्गदर्शक और सबसे करीबी इंसान अब अपनी नई जिंदगी शुरू कर रही है। पिछले 30 सालों की हर याद उनसे जुड़ी है, ऐसे में घर में उनका न होना बहुत खलेगा।"

गुरफतेह ने लिखा कि वह पहले मेहरीन का कमरा लेने की बात करते थे, लेकिन अब वह जगह हमेशा मेहरीन की ही रहेगी। अभी समझ नहीं आ रहा कि दीदी के बिना घर में कैसे रहेंगे। धीरे-धीरे हम सब इसकी आदत डाल लेंगे। यही तो जिंदगी का नियम है। मेहरीन, मुझे तुम पर बहुत गर्व है। एक समय मैं मजाक करता था कि आपका कमरा ले लूंगा, शायद उसे कुछ और बना दूं, लेकिन अब ऐसा कभी नहीं होगा। वो जगह हमेशा आपकी थी, है और रहेगी।"

अभिनेता ने अपने जीजा अर्श औलख का परिवार में स्वागत करते हुए एक जिम्मेदार भाई की तरह सलाह भी दी। उन्होंने लिखा, "अर्श, आप एक बेहतरीन इंसान हो। बस मेरी बहन के नखरे संभालने के लिए तैयार रहना। मेहर ने कम उम्र में ही काफी जिम्मेदारियां निभाई हैं, लेकिन दिल से वह आज भी एक छोटी बच्ची जैसी है जिसे सिर्फ प्यार चाहिए।"

अभिनेता की पोस्ट सभी को काफी पसंद आ रही है। मनोरंजन जगत के कई सेलेब्स बधाई दे रहे हैं। अभिनेत्री अनन्या पांडे, भूमि पेडनेकर, करिश्मा शर्मा और महीप कपूर समेत कई सेलेब्स ने कमेंट कर शुभकामनाएं दी।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it