Top
Begin typing your search above and press return to search.

सूर्या की फिल्म 'सीन' का पहला गाना रिलीज, 'आथी इवा यरा' ने मचाया धमाल

डायरेक्टर जिथु माधवन की आने वाली फिल्म 'सीन', जिसमें एक्टर सूर्या मुख्य भूमिका में हैं, का फैंस और फिल्म प्रेमियों को बेसब्री से इंतजार था। गुरुवार को फिल्म के मेकर्स ने इसका पहला गाना 'आथी इवा यरा' रिलीज किया, जिससे फैंस और फिल्म प्रेमी काफी खुश हुए।

सूर्या की फिल्म सीन का पहला गाना रिलीज, आथी इवा यरा ने मचाया धमाल
X

चेन्नई। डायरेक्टर जिथु माधवन की आने वाली फिल्म 'सीन', जिसमें एक्टर सूर्या मुख्य भूमिका में हैं, का फैंस और फिल्म प्रेमियों को बेसब्री से इंतजार था। गुरुवार को फिल्म के मेकर्स ने इसका पहला गाना 'आथी इवा यरा' रिलीज किया, जिससे फैंस और फिल्म प्रेमी काफी खुश हुए।

फिल्म बनाने वाले प्रोडक्शन हाउस झागरम स्टूडियोज ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर पोस्ट कर लिखा, "मजे करने का समय आ गया है। 'सीन' का पहला गाना 'आथी इवा यरा' (तमिल) और 'अम्मो इदि एवरा' (तेलुगु) अब रिलीज हो गया है।"

इस गाने को सुशिन श्याम ने कंपोज किया है और इसके बोल राजप्रियन ने लिखे हैं, जिन्होंने इसे गाया भी है। यह फिल्म इस वर्ष दीपावली के मौके पर 6 नवंबर को दुनिया भर में रिलीज होगी।

कुछ दिन पहले, फिल्म के मेकर्स ने इसका टाइटल टीजर रिलीज किया था। रिलीज हुए टीजर की शुरुआत एक वॉइसओवर से होती है, जिसमें कहा जाता है, "आप लोग उसके बुरे चरित्र को छिपाने और ढकने के लिए उसके टैलेंट को दिखाते रहते हैं।"

इसके बाद टीजर में सूर्या को पुलिस की वर्दी में क्राइम सीन पर पहुंचते हुए दिखाया गया है। वह एक कॉन्स्टेबल से पूछते हैं, "किसने किसे मारा?" कॉन्स्टेबल जवाब देता है, "आप यही पता लगाने के लिए तो यहां आए हैं।"

अगले सीन में जेल का एक वार्डन कैदियों को सूर्या के बारे में चेतावनी देता है, जो फिल्म में 'इनबाराज' का किरदार निभा रहे हैं। वह कहता है, "जब सस्पेक्ट्स इनबाराज सर को देखते हैं, तो अजीब तरह से व्यवहार करने लगते हैं।" वह कैदियों को चेतावनी देते हुए उन्हें अपनी कोठरियों में वापस जाने के लिए कहता है, "कोई भी बाहर नहीं निकलेगा। इनबाराज सर आ रहे हैं।"

सूर्या एक कैदी से कहते हैं, "मेरे चेहरे को ध्यान से देखो। तुम्हारे लिए, मैं शायद वह अकेला पुलिसवाला हूं, जिसने तुम्हें कभी अरेस्ट किया हो, लेकिन मेरे लिए तुम उन लगभग 900 अपराधियों में से एक हो जिन्हें मैंने जेल में बंद किया है।"

बता दें कि इस फिल्म की शूटिंग पिछले वर्ष दिसंबर में शहर में एक पारंपरिक पूजा के साथ शुरू हुई थी। झागरम स्टूडियोज द्वारा बनाई जा रही इस फिल्म को शुरू में 'सूर्या 47' कहा जा रहा था।

'सीन' इस वर्ष के सबसे बहुप्रतीक्षित प्रोजेक्ट्स में से एक रही है। जब से सूर्या और जितु माधवन के साथ काम करने की चर्चा शुरू हुई है, तब से ही फैंस और दर्शकों में इसे लेकर बहुत उत्सुकता और उत्साह रहा है।

फिल्म में एक्टर सूर्या मुख्य भूमिका में हैं और नजरिया नाजिम फीमेल लीड रोल निभा रही हैं। कई सफल फिल्मों से चर्चा में आए उभरते हुए एक्टर नस्लेन इस फिल्म में अहम भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म में जॉन विजय और आनंदराज जैसे कलाकार भी नजर आएंगे।

इस फिल्म की टेक्निकल टीम बहुत मजबूत है। विनीत ऑगस्टियन ने फिल्म की सिनेमैटोग्राफी की है, जबकि सुशिन श्याम ने संगीत दिया है। फिल्म का प्रोडक्शन डिजाइन अश्विनी काले ने किया है और एडिटिंग अजमल साबू ने की है। चेतन डी सूजा इस प्रोजेक्ट के स्टंट कोरियोग्राफर हैं और इस फिल्म से लोगों को काफी उम्मीदें हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it