Top
Begin typing your search above and press return to search.

Bigg Boss 20 में मनोज तिवारी की बेटी रीति की एंट्री, सलमान की सलाह ने दिलाई पिता के पुराने विवाद की याद

रीति तिवारी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं। उनके प्रोफाइल के अनुसार, वह सिंगर, सॉन्ग राइटर, कंपोजर और प्रोड्यूसर के तौर पर काम करती हैं। वर्ष 2020 में उन्होंने ‘चले आओ’ के साथ अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत की थी।

Bigg Boss 20 में मनोज तिवारी की बेटी रीति की एंट्री, सलमान की सलाह ने दिलाई पिता के पुराने विवाद की याद
X

मुंबई: Bigg Boss 20: टीवी के चर्चित रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ को लेकर दर्शकों की उत्सुकता लगातार बढ़ रही है। शो के नए सीजन में शामिल होने वाले कंटेस्टेंट्स को लेकर लंबे समय से अटकलें लगाई जा रही थीं। अब मेकर्स ने पहले चेहरे का खुलासा कर दिया है। इस बार भोजपुरी अभिनेता और सांसद मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी बिग बॉस के घर में नजर आएंगी। जियो हॉटस्टार की ओर से जारी प्रोमो में रीति की बिग बॉस में एंट्री दिखाई गई है। खास बात यह है कि उन्हें घर के दरवाजे तक छोड़ने खुद उनके पिता मनोज तिवारी पहुंचे। इसके बाद सलमान खान ने मनोज के साथ बातचीत की और रीति को भी कुछ मजेदार सलाह दी।

बेटी को छोड़ने पहुंचे मनोज तिवारी

प्रोमो में मनोज तिवारी अपने लोकप्रिय भोजपुरी अंदाज में गाना गाते हुए बिग बॉस के मंच पर पहुंचते दिखाई देते हैं। सलमान खान उनसे मजाकिया अंदाज में पूछते हैं कि क्या उन्हें ऐसा लग रहा है कि बिग बॉस ने उन्हें दोबारा बुला लिया है। इस पर मनोज बताते हैं कि वह इस बार खुद प्रतियोगी बनकर नहीं, बल्कि अपनी बेटी को बिग बॉस के घर तक छोड़ने आए हैं। इसके बाद रीति तिवारी की भी एंट्री होती है। सलमान खान ने उनसे बातचीत के दौरान उन्हें घर में छोटी-छोटी बातों को लेकर विवाद से बचने की सलाह दी।

सलमान की ‘अंडे’ वाली सलाह ने पुरानी यादें ताजा कीं

सलमान ने रीति से मजाक में कहा कि बिग बॉस के घर में कभी अंडे को लेकर लड़ाई नहीं करनी चाहिए। इस पर मनोज तिवारी ने अपना चेहरा छिपाने की कोशिश की। सलमान ने भी मजाक में कहा कि बेटी को पिता के पुराने विवादों से सीखना चाहिए, उन्हें दोहराना नहीं चाहिए। सलमान की यह बात सीधे मनोज तिवारी के बिग बॉस 4 के दौर की याद दिलाती है। वर्ष 2010 में मनोज तिवारी इस शो का हिस्सा बने थे। उसी सीजन में श्वेता तिवारी, डॉली बिंद्रा और खली समेत कई चर्चित चेहरे नजर आए थे।

डॉली बिंद्रा से अंडों को लेकर हुआ था विवाद

बिग बॉस 4 में मनोज तिवारी और डॉली बिंद्रा के बीच किचन में अंडों को लेकर बहस काफी चर्चित हुई थी। मनोज नाश्ते में ऑमलेट बनाना चाहते थे, जबकि डॉली का कहना था कि पहले घर में बचा हुआ खाना खत्म किया जाना चाहिए। इसी दौरान दोनों के बीच तीखी बहस हुई और बातचीत के कुछ संवाद लंबे समय तक चर्चा में रहे। यह विवाद बाद में बिग बॉस के सबसे यादगार झगड़ों में गिना जाने लगा। उसी सीजन की विजेता श्वेता तिवारी बनी थीं और यह पहला सीजन था जिसे सलमान खान ने होस्ट किया था।

कौन हैं रीति तिवारी?

रीति तिवारी सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय हैं। उनके प्रोफाइल के अनुसार, वह सिंगर, सॉन्ग राइटर, कंपोजर और प्रोड्यूसर के तौर पर काम करती हैं। वर्ष 2020 में उन्होंने ‘चले आओ’ के साथ अपने सिंगिंग करियर की शुरुआत की थी। वह अपना यूट्यूब चैनल भी चलाती हैं और अपने संगीत से जुड़े प्रोजेक्ट्स सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। रीति सामाजिक कार्यों से भी जुड़ी रही हैं और एक गैर-लाभकारी संगठन में काम कर चुकी हैं। उन्होंने मुंबई के जमनाबाई नरसी स्कूल से पढ़ाई की है। इसके अलावा वह अपने परिवार से जुड़े एक मार्केटिंग बिजनेस में भी काम कर चुकी हैं।

राजनीति में भी सक्रिय हो चुकी हैं रीति

रीति तिवारी ने 5 मई 2024 को भाजपा की सदस्यता ली थी। लोकसभा चुनाव के दौरान वह अपने पिता मनोज तिवारी के चुनाव प्रचार में भी नजर आई थीं। अब बिग बॉस 20 में उनकी एंट्री के बाद उनके व्यक्तिगत और पेशेवर सफर को लेकर दर्शकों की दिलचस्पी बढ़ गई है।

प्रोमो में निरहुआ की भी झलक

बिग बॉस 20 के एक अन्य प्रोमो में भोजपुरी अभिनेता और गायक दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ भी दिखाई दिए। वह रिक्शे पर सवार होकर शो के सेट पर पहुंचे, जबकि बैकग्राउंड में उनका लोकप्रिय गाना सुनाई दिया। सलमान खान ने अपने अंदाज में उनका स्वागत किया।

रीति तिवारी और निरहुआ की झलक के बाद बिग बॉस 20 में भोजपुरी इंडस्ट्री की मौजूदगी को लेकर भी दर्शकों के बीच चर्चा तेज हो गई है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि शो के घर में रीति का सफर कैसा रहता है और क्या वह अपने पिता की पुरानी बिग बॉस यादों से अलग अपनी पहचान बना पाती हैं।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it