Aamir Khan Net Worth: तीसरी शादी करने वाले आमिर खान के पास है कितनी संपत्ति!
आमिर खान ने वर्ष 2025 में अपने 60वें जन्मदिन के अवसर पर पहली बार गौरी स्प्रैट को सार्वजनिक रूप से अपनी साथी के रूप में परिचित कराया था। उस समय मीडिया और फोटोग्राफरों को यह उम्मीद थी कि अभिनेता अपनी नई फिल्म की घोषणा करेंगे, लेकिन उन्होंने अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी सबसे बड़ी खबर साझा कर सभी को चौंका दिया।

पिछले वर्ष सार्वजनिक किया था रिश्ता
आमिर खान ने वर्ष 2025 में अपने 60वें जन्मदिन के अवसर पर पहली बार गौरी स्प्रैट को सार्वजनिक रूप से अपनी साथी के रूप में परिचित कराया था। उस समय मीडिया और फोटोग्राफरों को यह उम्मीद थी कि अभिनेता अपनी नई फिल्म की घोषणा करेंगे, लेकिन उन्होंने अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी सबसे बड़ी खबर साझा कर सभी को चौंका दिया। शुरुआत में गौरी की तस्वीरें लेने की अनुमति नहीं दी गई थी, लेकिन बाद में दोनों कई सार्वजनिक कार्यक्रमों और आयोजनों में साथ दिखाई दिए। इसके बाद से दोनों के रिश्ते को लेकर लगातार चर्चा होती रही।
25 साल पुरानी पहचान ने लिया रिश्ते का रूप
आमिर खान ने बताया था कि वह गौरी स्प्रैट को पिछले लगभग 25 वर्षों से जानते हैं। हालांकि लंबे समय तक दोनों की मुलाकातें नहीं हुईं। वर्ष 2024 में कुछ साझा परिचितों के माध्यम से दोनों का फिर से संपर्क हुआ और बातचीत का सिलसिला शुरू हुआ। समय के साथ यह दोस्ती रिश्ते में बदल गई। गौरी स्प्रैट मूल रूप से बेंगलुरु की रहने वाली हैं। उनकी पहली शादी से एक बेटा है, जो इस विवाह समारोह का भी हिस्सा रहेगा। रिपोर्ट्स की मानें तो गौरी ने यूनिवर्सिटी ऑफ आर्ट्स, लंदन से फैशन, स्टाइलिंग और फोटोग्राफी में एफडीए की डिग्री ली है। शादी के जश्न की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं और समारोह अभिनेता के पाली हिल स्थित आलीशान घर पर होगा।
दोनों परिवार होंगे समारोह का हिस्सा
आमिर खान के परिवार के सभी सदस्य इस खास अवसर पर मौजूद रहेंगे। अभिनेता के तीनों बच्चे जुनैद खान, आयरा खान और आज़ाद विवाह समारोह में शामिल होंगे। वहीं गौरी स्प्रैट का बेटा भी इस पारिवारिक आयोजन का हिस्सा बनेगा। सूत्रों के अनुसार, आमिर की पूर्व पत्नी रीना दत्ता और दूसरी पत्नी किरण राव के भी समारोह में शामिल होने की संभावना है। आमिर और उनके पूर्व जीवनसाथियों के बीच आज भी सौहार्दपूर्ण संबंध बने हुए हैं।
कितने अमीर हैं आमिर खान?
दिल, गजनी, दंगल समेत कई दिग्गज हिट फिल्में देने वाले आमिर खान की संपत्ति के बारे में बताते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, साल 2024 के जुलाई महीने में आमिर खान की कुल संपत्ति 1500 से 1800 करोड़ रुपये के आसपास थी। इसमें सबसे बड़ा रोल फिल्मों से होने वाली कमाई का है। इसके अलावा ब्रांस एंडोर्समेंट के जरिए भी करते हैं। आमिर की पहले फिल्म 'कयामत से कयामत तक' थी और उन्होंने खुद कई मौकों पर ये बताया है कि इस फिल्म में मेल लीड डेब्यू करने के लिए उन्हें सिर्फ 1000 रुपये की फीस मिली थी। इसके बाद उन्होंने एक के बाद एक हिट फिल्में दीं और उनकी फिल्म फीस भी बढ़ती चली गई। वह अब फिल्म के लिए फीस के बजाय उससे होने वाले प्रॉफिट में शेयर पर ज्यादा फोकस करते हैं।
तलाक के बाद भी बनाए रखा सम्मान
आमिर खान का निजी जीवन हमेशा चर्चा में रहा है, लेकिन उन्होंने अपने पारिवारिक रिश्तों को सम्मानपूर्वक निभाने की मिसाल भी पेश की है। वर्ष 2024 में बेटी आयरा खान की शादी के दौरान उन्होंने पूर्व पत्नी रीना दत्ता के साथ मिलकर सभी पारिवारिक जिम्मेदारियां निभाईं। वहीं किरण राव भी बेटे आज़ाद के साथ शादी के हर समारोह में सक्रिय रूप से शामिल रहीं। आमिर ने हमेशा सार्वजनिक रूप से यह कहा है कि रिश्ते बदल सकते हैं, लेकिन सम्मान और परिवार के प्रति जिम्मेदारी बनी रहनी चाहिए।
पहले भी दो बार कर चुके हैं विवाह
आमिर खान ने पहली शादी वर्ष 1986 में रीना दत्ता से की थी। इस विवाह से उनके दो बच्चे जुनैद खान और आयरा खान हैं। वर्ष 2002 में दोनों का तलाक हो गया। इसके बाद वर्ष 2005 में उन्होंने फिल्म निर्माता किरण राव से विवाह किया। इस रिश्ते से उनके बेटे आज़ाद का जन्म हुआ। करीब 16 वर्ष साथ रहने के बाद वर्ष 2021 में दोनों ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया।
गौरी के साथ मिला नया जीवनसाथी
गौरी स्प्रैट के साथ अपने रिश्ते पर बात करते हुए आमिर खान पहले कह चुके हैं कि वह खुद को बेहद भाग्यशाली मानते हैं। उनके अनुसार, गौरी के साथ उन्हें मानसिक शांति और संतुलन का अनुभव होता है। उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि उनके पिछले रिश्ते भी गहरे और सम्मानजनक रहे, लेकिन परिस्थितियों के कारण वे आगे नहीं बढ़ सके। आमिर ने कहा था कि गौरी के जीवन में आने के बाद उन्हें ऐसा महसूस हुआ कि उनकी जिंदगी अब पूरी तरह संतुलित और मुकम्मल हो गई है। इसी विश्वास के साथ दोनों आज अपने रिश्ते को विवाह का नाम देने जा रहे हैं।


