Begin typing your search above and press return to search.
अभियंता दिवस मनाया गया
महान अभियंता भारत रत्न डॉ. मोक्षगुण्डम विश्वेसरैया की 157 वीं जयंती ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग कार्यालय में आयोजित की गयी

बेमेतरा। महान अभियंता भारत रत्न डॉ. मोक्षगुण्डम विश्वेसरैया की 157 वीं जयंती ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग कार्यालय में आयोजित की गयी। इस मौके पर ग्रामीण यांत्रिकी सेवानिवृत्त अनुविभागीय टी एस गिल का शाल श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर कलेक्टर महादेव कावरे ने कहा कि राष्ट निर्माण में डॉ. विश्वेसरैया की अहम भूमिका रही हैं। उनके इस योगदान के कारण सरकार ने उन्हें भारत रत्न सम्मान से भी नवाजा हैं। बड़े बांध के निर्माण के क्षेत्र में विशेष महारत हासिल होने के कारण अंग्रेज भी उनकी विद्वता का लोहा मानते थे और सर की उपाधि से सम्बोधित करते थे। कार्यक्रम का संचालन महात्मा गांधी नरेगा के ब्लॉक प्रोजेक्ट ऑफिसर अरविंद कश्यप ने किया।
Next Story


