Top
Begin typing your search above and press return to search.

नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़, चार जवान घायल

छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के नक्सल प्रभावित सुकमा और बीजापुर जिले के सरहदी इलाके में सुरक्षाबल के जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है, इस मुठभेड़ में सुरक्षाबल के एक जवान को गोली लगी है, वहीं 03 जवानों को मामूली चोट पहुंची है

नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़, चार जवान घायल
X

जगदलपुर, छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के नक्सल प्रभावित सुकमा और बीजापुर जिले के सरहदी इलाके में सुरक्षाबल के जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है, इस मुठभेड़ में सुरक्षाबल के एक जवान को गोली लगी है, वहीं 03 जवानों को मामूली चोट पहुंची है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार कैम्प स्थापना के पश्चात जोनागुड़ा-अलीगुड़ा क्षेत्र में गस्त के लिए कोबरा, एसटीएप और डीआरजी बल को सर्चिंग के लिए आसपास रवाना किया गया था। सर्चिंग के दौरान नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग कर दी। जवानों ने भी मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की। इस मुठभेड़ में जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली घने जंगलों की आड़ लेकर भाग खड़े हुए। इस मुठभेड़ में एक जवान को गोली लगी है। इसके साथ ही तीन जवानों को मामूली चोटें आई है। जिन्हें उपचार के लिए रायपुर हवाई मार्ग से रवाना किया जा रहा है। फिलहाल इलाके में सर्चिंग अभियान जारी है।

आईजी सुंदरराज पी ने बताया कि नक्सल गतिविधियों में अंकुश लगाने के लिए और क्षेत्र की जनता को मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने की दृष्टि से घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र टेकलगुडेम में आज नवीन कैम्प स्थापित किया गया। साल 2021 में टेकलगुडेम में जवानों और नक्सलियों के बीच एक बड़ी मुठभेड़ हुई थी। इस मुठभेड़ में 23 जवानों की शहादत हुई थी। इस घटना के बावजूद इलाके में विकास कार्यों को बढ़ाने के लिए टेकलगुडेम गांव में क्षेत्र की शांति, सुरक्षा के लिए कैम्प की स्थापना की गई।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it