Top
Begin typing your search above and press return to search.

कर्मचारी नेता की कोरोना से मौत

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर स्थित डिमरापाल मेडिकल काॅलेज में आज सुबह एक कर्मचारी नेता की कोरोना से मौत हो गयी।

कर्मचारी नेता की कोरोना से मौत
X

जगदलपुर । छत्तीसगढ़ के जगदलपुर स्थित डिमरापाल मेडिकल काॅलेज में आज सुबह एक कर्मचारी नेता की कोरोना से मौत हो गयी। उनकी रिपोर्ट कोरोना पाॅजिटिव आने के बाद मेडिकल काॅलेज के कोविड -19 में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने दमतोड़ दिया।

मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक डॉ के एल आजाद ने इस बात की पुष्टि की है। दस दिनों पहले ही कर्मचारी नेता की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्हें कोविड-19 वार्ड में भर्ती कराया गया था। सोमवार की रात तबीयत ज्यादा बिगड़ने के बाद उन्हें वेन्टिलेटर पर रखा गया था। इलाज के दौरान ही सुबह उन्होंन दम तोड़ दिया। उनकी मौत की खबर मिलते ही कर्मचारी जगत में शोक की लहर दौड़ गयी है।

इधर, बस्तर पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय के 8 लोग कल कोरोना पाॅजिटिव पाये गये हैं। इसमें आईजी के दो चालक, एक गार्ड और कार्यालय के अन्य 5 कर्मचारी शामिल हैं। आई जी बंगले में कार्यरत कर्मचारियों के कोरोना की चपेट में आने के बाद आईजी कार्यालय को सील कर दिया गया है।

वहीं, कोराना वायरस की वजह से उप संचालक कृषि विभाग का कार्यालय सील किया गया है। विभाग के अधिकारी सहित दो कर्मचारी के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद अन्य को भी यह संक्रमण न पहुंचे इसलिए कार्यालय को स्थिति सामान्य होते तक बंद रखा जाएगा।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it