Top
Begin typing your search above and press return to search.

बिहार के पांच विधानसभा क्षेत्र में फिर होंगे चुनाव

बिहार में इस बार के लोकसभा चुनाव में पांच विधायकों के सांसद बन बनने से अब पांच विधानसभा क्षेत्र में फिर से चुनाव कराये जायेंगे

बिहार के पांच विधानसभा क्षेत्र में फिर होंगे चुनाव
X

पटना। बिहार में इस बार के लोकसभा चुनाव में पांच विधायकों के सांसद बन बनने से अब पांच विधानसभा क्षेत्र में फिर से चुनाव कराये जायेंगे।

बिहार में वर्ष 2019 के लोकसभा चुनाव में सांसद बनने के इरादे से 12 विधायक चुनावी मैदान में उतरे, जिनमें से पांच को कामयाबी मिली। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के घटक दल जनता दल यूनाईटेड (जदयू) के टिकट पर सिमरी बख्तियारपुर के विधायक दिनेश चंद्र यादव मधेपुरा संसदीय सीट से, नाथनगर के विधायक अजय कुमार मंडल भागलपुर से, बेलहर के विधायक गिरधारी यादव बांका से और दरौंधा की विधायक कविता सिंह सीवान से चुनावी रणभूमि में उतरी और उन्हें सांसद बनने का अवसर मिला।

वहीं, महागठबंधन की ओर से किशनगंज सीट से किशनगंज के विधायक और कांग्रेस उम्मीदवार डाॅ. मोहम्मद जावेद ने जीत हासिल की और वह संसद पहुंचने में कामयाब रहे।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it