Top
Begin typing your search above and press return to search.

​​​​​​​ पास नेता की चुनावी सभाएं दरअसल कांग्रेस की सभाएं बन गई: अमित शाह

 भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने आज कहा कि पाटीदार अारक्षण आंदोलन समिति (पास) नेता की चुनावी सभाएं दरअसल कांग्रेस की सभाएं बन गयी हैं।

​​​​​​​ पास नेता की चुनावी सभाएं दरअसल कांग्रेस की सभाएं बन गई: अमित शाह
X

अहमदाबाद। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने आज कहा कि पाटीदार अारक्षण आंदोलन समिति (पास) नेता की चुनावी सभाएं दरअसल कांग्रेस की सभाएं बन गयी हैं।

उन्होंने आज यहां एक कार्यक्रम में कहा कि पूरा आंदोलन आरक्षण को लेकर था और अब चुनाव का समय आ गया पर कोई आरक्षण की बात नहीं करता। यह मुद्दा राजनीतिक था और यह अब स्पष्ट हो रहा है।

उन्होंने कहा, ‘हार्दिक पटेल की नहीं अब कांग्रेस की सभा हो रही है। उसमें मुस्लिम भी होते हैं और अन्य लोग भी होते हैं। शाह ने कहा कि उन्होंने किसी आंदोलन को तोड़ने का प्रयास नहीं किया। इससे जुड़े अच्छे लोग अपने आप अलग हो रहे हैं और इनमें से कई ने भाजपा का दामन थामा है।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने टिकट के बंटवारें में कुछ भी जातिगत नहीं रखा है। उम्मीदवार के चयन का आधार उनकी जीतने और जनता में स्वीकार्यता तथा पार्टी की विचारधारा की स्वीकार्यता जैसी बाते रहीं हैं।

एक प्रश्न के उत्तर में उन्होंने कहा कि टिकटों के बटवारे के बाद विरोध होना एक सामान्य बात है और इससे अधिक ऐसा पिछली बार हुआ था।
ऐसा गुजरात ही नहीं बल्कि हर राज्य में होता है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it