Top
Begin typing your search above and press return to search.

चुनाव आयोग ने आईएएस अधिकारी को किया निलंबित

चुनाव आयोग ने ओडिशा में कर्नाटक बैच के आई ए एस अधिकारी मोहम्मद मोहसिन को चुनाव में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया है

चुनाव आयोग ने आईएएस अधिकारी को किया निलंबित
X

नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने ओडिशा में कर्नाटक बैच के आई ए एस अधिकारी मोहम्मद मोहसिन को चुनाव में लापरवाही बरतने के आरोप में निलंबित कर दिया है।

आयोग ने सम्बलपुर में सामान्य पर्यवेक्षक के रूप में तैनात श्री मोहसिन को आयोग के निर्देशों का पालन न करने के आरोप में बुधवार रात निलंबित करने का आदेश जारी किया।

आयोग के सचिव राकेश कुमार द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि श्री मोहसिन ने आयोग के 22 मार्च और 10 अप्रैल को जारी निर्देश के अनुरूप में कार्य नहीं किया जिसके कारण उन्हें निलंबित किया जा रहा है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it