Top
Begin typing your search above and press return to search.

चुनाव आयोग ने साक्षी महाराज को नोटिस जारी किया

चुनाव आयोग ने उत्तरप्रदेश के उन्नाव से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद साक्षी महाराज के विवादित बयान को आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुये आज एक नोटिस जारी किया।

चुनाव आयोग ने साक्षी महाराज को नोटिस जारी किया
X

नयी दिल्ली। चुनाव आयोग ने उत्तरप्रदेश के उन्नाव से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद साक्षी महाराज के विवादित बयान को आचार संहिता का उल्लंघन मानते हुये आज एक नोटिस जारी किया।

चुनाव आयोग सूत्रों ने बताया कि आयोग का प्रथम दृष्ट्या यह मानना है कि श्री महाराज का यह बयान चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन है और उन्हें कल 11 बजे तक अपना जवाब देने को कहा गया है। गौरतलब है कि सांसद साक्षी महाराज ने शुक्रवार को मेरठ में कहा था कि देश की जनसंख्या बढ़ती जा रही है और इसकी वजह से देश में अनेक समस्यायें पैदा हो गयी हैं।

जनसंख्या में बढ़ोतरी के लिये हिंदू ही जिम्मेदार नहीं हैं और सबके लिये समान कानून बनाने का समय आ गया है। उन्होंने कहा था कि जनसंख्या में बढ़ोेतरी के जिम्मेदार वो लाेग हैं जो चार चार पत्नियाें,चालीस बच्चों की बात करते हैं। लेकिन हम कहते हैं कि अब यह नहीं चलेगा,बिल्कुल नहीं चलेगा।

उन्होंने हिंदू महिलाओं से चार-चार बच्चे पैदा करने की भी बात कही थी। इस बीच मेरठ पुलिस ने इस मामले में भाजपा सांसद साक्षी महाराज के ख़िलाफ़ स्वतः संज्ञान लेकर प्राथिमिकी दर्ज कर ली है और उन पर धारा 295 ए, 298, 188 आईपीसी और जनप्रतिनिधि क़ानून की धारा 171 के तहत मामला दर्ज किया गया है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it