Top
Begin typing your search above and press return to search.

वृद्धजनों का किया गया सम्मान

एक अक्टूबर को अन्तर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान समारोह नगर भवन बलौदाबाजार

वृद्धजनों का किया गया सम्मान
X

बलौदाबाजार। एक अक्टूबर को अन्तर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के अवसर पर जिला स्तरीय वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान समारोह नगर भवन बलौदाबाजार में मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी बलौदाबाजार श्री अवध किशोर के मुख्य आतिथ्य में समाज कल्याण विभाग बलौदाबाजार द्वारा आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि श्री अवध किशोर मुख्य न्यायिक दण्डाधिकारी बलौदाबाजार द्वारा जिले से आये ग्रामीण क्षेत्र के 160 तथा नगरीय निकाय क्षेत्र के 100 वृद्धजनों को शाल, श्रीफल से सम्मानित किया गया। समारोह में जिला विधिक सेवा, स्वास्थ्य विभाग एवं पंतजलि योग की सहभागिता रही। स्वास्थ्य विभाग द्वारा वृद्धजनों का स्वास्थ्य परीक्षण कर चिन्हांकित वृद्धजनों को वाकर एवं छड़ी वितरित किया गया। वरिष्ठ अधिवक्ता सुश्री दीपा सोनी द्वारा जिला विधिक सेवा द्वारा दिये जाने वाले विधिक सहायता के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। पंतजलि भारत स्वाभिमान न्यास जिला अध्यक्ष श्री हेमंत टिकरिहा द्वारा जीवन में स्वस्थ्य रहने के लिए योग के गुणों के संबंध में जानकारी दी गई। कार्यक्रम के अंत में श्रीमती आशा शुक्ला उपसंचालक समाज कल्याण विभाग बलौदाबाजार द्वारा वृद्धजन सम्मान समारोह में उपस्थित अतिथिगण एवं वरिष्ठ नागरिकों का स्वागत एवं आभार प्रदर्शन प्रकट किया गया।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it