Begin typing your search above and press return to search.
जींद में बुजुर्ग की मौत : पोते पर हत्या का मामला दर्ज
हरियाणा के जींद में पिछले सप्ताह बंधक बनाकर मारपीट से घायल 72 वर्षीय बुजुर्ग की कल रात मौत होने के बाद पुलिस ने पोते के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया

जींद। हरियाणा के जींद में पिछले सप्ताह बंधक बनाकर मारपीट से घायल 72 वर्षीय बुजुर्ग की कल रात मौत होने के बाद पुलिस ने पोते के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है।
पुलिस ने बतााया कि कौशिक नगर निवासी ईश्वर को तीन सितंबर को पोते ईशू ने रॉड तथा डंडों से पीटा था। उन्हें पहले सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया था बाद में पीजीआई रोहतक रेफर किया गया था।
कल रात उनकी मौत हो गई। सिविल लाइन थाना पुलिस ने घटना के दो दिन बाद यानी पांच सितंबर को इशू के खिलाफ दादा को बंधक बना मारपीट करने का मामला दर्ज किया था जिसे अब हत्या का मामला बनाया गया है।
Next Story


