Top
Begin typing your search above and press return to search.

गंगासागर मेले में भगदड़ छह की मौत, कई घायल

कोलकाता ! गंगासागर में भगदड़ मचने से छह तीर्थ यात्रियों की मौत हो गई तथा तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा कोलकाता गंगासागर के कचुबेडिय़ा लॉन्च घाट पर हुआ।

गंगासागर मेले में भगदड़ छह की मौत, कई घायल
X

कोलकाता ! गंगासागर में भगदड़ मचने से छह तीर्थ यात्रियों की मौत हो गई तथा तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा कोलकाता गंगासागर के कचुबेडिय़ा लॉन्च घाट पर हुआ। पांच नम्बर जेटी पर शाम करीब 4.30 बजे घंटों नाव का इंतजार कर रही भीड़ के सामने जैसे ही नाव पहुंची उसमें बैठने की जल्दीबाजी में वहां भगदड़ मच गई। धक्का-मुक्की में कुछ लोग गिर गए और उनके ऊपर से लोग भागने लगे। प्राप्त जानकारी के मुताबिक मृतकों में सभी महिलाएं हैं। हालांकि अभी तक किसी भी मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। घायलों में एक को कचुबेडिय़ा के अस्थायी अस्पताल में और दो को रुद्रनगर अस्पताल में भरती कराया गया है। राज्य के पंचायत मंत्री सुब्रत मुखर्जी ने बताया कि गंगासागर मेले से लौटते वक्त यह हादसा हुआ। पांच नंबर जेटी पर बैरिकेड बनाया गया था। जैसे ही बैरिकेड हटा वहां नाव में बैठने के लिए एका-एक भगदड़ मच गई। मुखर्जी का कहना था कि मेला स्थल व अन्य जगहों पर पुलिस की पर्याप्त व्यवस्था थी। हालांकि प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार घाट पर भारी भीड़ को संभालने के लिए उचित व्यवस्था नहीं थी। लोगों को घंटों नोट के लिए इंतजार करना पड़ा। उल्लेखनीय है कि इस वर्ष गंगासागर में 16 लाख से अधिक श्रद्धालु पहुंचे थे। मेला औपचारिक तौर पर खत्म हो गया था, एक घाट से दूसरे घाट जाना पड़ता है। इसी दौरान भगदड़ मची है। घायलों को अस्पताल में भरती कराया गया है। गंगासागर का एतिहासिक महत्व है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it