Begin typing your search above and press return to search.
चीन में कोरोना संक्रमित आठ मरीजों को अस्पताल से मिली छुट्टी
चीन में कोरोना वायरस से संक्रमित आठ और मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गयी।

बीजिंग । चीन में कोरोना वायरस से संक्रमित आठ और मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी गयी। राष्ट्रीय स्वास्थ आय़ोग ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी।
आयोग ने रिपोर्ट में कहा कि फिलहाल 165 मरीजों का इलाज चल रहा है। अबतक यहां 80456 कोरोना मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है।
गुरुवार तक चीन में कोरोना के 85255 मामलों की पुष्टि हुई है जबकि 4634 मरीजों की इससे मौत हो चुकी है।
Next Story


