Top
Begin typing your search above and press return to search.

एमएसएमई सेक्टर को नई ताकत देने का प्रयास किया गया : योगी

उप्र के मुख्यमंत्री योगी ने प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय वित्तमंत्री सीतारमण द्वारा एमएसएमई सेक्टर के लिए घोषित तीन लाख करोड़ रुपये के विशेष आर्थिक पैकेज केज के लिए उनके प्रति आभार व्यक्त किया है

एमएसएमई सेक्टर को नई ताकत देने का प्रयास किया गया : योगी
X

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा बुधवार को एमएसएमई सेक्टर के लिए घोषित तीन लाख करोड़ रुपये के विशेष आर्थिक पैकेज के लिए उनके प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इससे एमएसएमई सेक्टर में एक नई ताकत देने का प्रयास हो रहा है। मुख्यमंत्री ने जारी अपने बयान में कहा कि भारत निश्चित ही ग्लोबल इकनमी के रूप में उभरेगा। उत्तर प्रदेश में एमएसएमई की सर्वाधिक यूनिट हैं। ऐसे में प्रदेश में इस सेक्टर से प्रत्यक्ष व अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े लगभग तीन करोड़ लोगों को एक नई ताकत मिलेगी।

उन्होंने कहा कि 'वन डिस्ट्रिक वन प्रोडेक्ट' के माध्यम से प्रदेश सरकार ने इस सेक्टर से जुड़े हुए लोगों को नई जान दिए जाने का प्रयास भी किया था, लेकिन कोरोना संकट के कारण इस सेक्टर के लिए जो रुकावट आई, उससे उभरने के लिए जो विशेष आर्थिक पैकेज दिया गया है, उससे इस सेक्टर में काम करने वाले लोगों को मदद मिलेगी।

योगी ने कहा कि प्रदेश के अंदर एमएसएमई सेक्टर को ध्यान में रखते हुए सरकार ने स्टेट लेवल बैंकर्स कमेटी की बैठक पहले ही कर ली है। उत्तर प्रदेश में 36 हजार से अधिक एमएसएमई सेक्टर में कार्य करने वाले उद्यिमयों के लिए सरकार ने लोन मेले की ऑनलाइन व्यवस्था शरू की है। शुक्रवार को 36 हजार से अधिक लोगों को लगभग 1600 से लेकर दो हजार करोड़ रुपये तक का लोन एक साथ यहां वितरण किया जाएगा।

योगी ने कहा, "वित्तमंत्री द्वारा एमएसएमई सेक्टर को ताकत देने के लिए जो प्रयास शुरू हुआ है, वह वास्तव में प्रधानमंत्रीजी की लोकल को ग्लोबल बनाने की मुहिम को नई दिशा देगा।"


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it