Top
Begin typing your search above and press return to search.

इंदौर हवाई अड्डे के नजदीक आइसोलेशन वार्ड स्थापित किये जाने के प्रयास जारी

मध्यप्रदेश के इंदौर में कोरोना वायरस संक्रमण के मद्देनजर ‘देवी अहिल्याबाई होल्कर अंतर्राष्ट्रीय विमानतल’ के नजदीक 130 बिस्तर का आइसोलेशन वार्ड स्थापित किये जाने के प्रयास जारी है।

इंदौर हवाई अड्डे के नजदीक आइसोलेशन वार्ड स्थापित किये जाने के प्रयास जारी
X

इंदौर। मध्यप्रदेश के इंदौर में कोरोना वायरस संक्रमण के मद्देनजर ‘देवी अहिल्याबाई होल्कर अंतर्राष्ट्रीय विमानतल’ के नजदीक 130 बिस्तर का आइसोलेशन वार्ड स्थापित किये जाने के प्रयास जारी है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचएमओ) प्रवीण जड़िया ने बताया कि कल आइसोलेशन वार्ड के लिए कुछ वैकल्पिक जगह को चिन्हित किया गया है। श्री जड़िया ने बताया कि वार्ड स्थापित करने के प्रयास किए जा रहें हैं। उन्होंने बताया कि इंदौर से कोरोना संक्रमण के 16 संदेहियों के नमूने जांच के लिए भेजे गए हैं। इनमे 14 में संक्रमण नहीं पाया गया है। इसी क्रम में दो संदेहियों की जांच रिपोर्ट का इंतजार है।

इस प्रकार कोरोना संक्रमण के एक संदेही का उपचार जारी है। जबकि एक अन्य को निगरानी में रखा गया है।


Next Story

Related Stories

All Rights Reserved. Copyright @2019
Share it